फिल्म कलेक्शन: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' निकाला पूरा बजट, बस इतना कलेक्शन कर हो जाएगी हिट

हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म एक दीवाने की दीवानियत निकाला पूरा बजट, बस इतना कलेक्शन कर हो जाएगी हिट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' इस समय सिनेमाघरों में कमाल दिखा रही है। फैंस को फिल्म काफी पसंद आ रही है वहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्म की जमकर तारीफ हो रही है। और फिल्म के गाने ट्रेंड कर रहे हैं। 'थामा' जैसी फिल्म से क्लैश के बावजूद लोगों की दिलचस्पी बनी हुई है। एक दीवाने की दीवानियत' अब बहुत जल्द अपना बजट निकालने के करीब पहुंच चुकी है। 21 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म को 6 दिनों का एक्सटेंडेड वीकेंड का फायदा मिला है।

फिल्म कलेक्शन

रोमांटिक फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' ने खबरों के मुताबिक दिवाली के मौके पर 9 करोड़ की ओपनिंग ली। दूसरे दिन फिल्म की कमाई 7.75 करोड़ रही। वहीं तीसरे दिन का कलेक्शन 6 करोड़ हुआ। अब आज यानी चौथे दिन फिल्म 10:45 बजे तक 2.2 करोड़ रुपये कमाते हुए टोटल 24.95 करोड़ रुपये का टोटल कलेक्शन कर चुकी है।

हिट होने के लिए चाहिए इतने करोड़

'एक दीवाने की दीवानियत' को कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक 25 करोड़ के बजट में बनाया गया है। फिल्म 4 दिनों में ही अपना पूरा बजट निकाल चुकी है। किसी भी फिल्म को हिट होने के लिए जरूरी है कि वो अपने बजट का करीब दोगुना कमाई करे यानी हर्षवर्धन की फिल्म को हिट होने के लिए सिर्फ 25 करोड़ के करीब और कमाने होंगे। उम्मीद है कि फिल्म अपने पहले ही वीकेंड में हिट होने के करीब पहुंच जाए। दूसरी तरफ जहां 'थामा' 100 करोड़ी क्लब में शामिल होने के करीब पहुंचने के बावजूद अभी तक हिट नहीं हो पाई है क्योंकि इसका बजट ही 145 करोड़ है।

Created On :   25 Oct 2025 10:38 AM IST

Tags

Next Story