सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने बेटे के स्वागत के बाद फैंस को दिया धन्यवाद, पोस्ट शेयर कर जताया आभार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पेरेंट्स बन गए हैं। परिणीति चोपड़ा ने 19 अक्टूबर 2025 को एक बेटे को जन्म दिया है। इस खुशी के मौके पर उन्हें फैंस, दोस्तों और शुभचिंतकों से ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद मिला। अब परिणीति ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर कर सभी का धन्यवाद किया।
परिणीति चोपड़ा का पोस्ट
परिणीति चोपड़ा ने एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की, जिसके ऊपर लिखा, 'आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद! हम हर संदेश को पढ़कर बहुत खुश हैं। आप सबको प्यार, परी और राघव।'
परिणीति ने दिया बेटे को जन्म
उन्होंने अपने बेटे के जन्म की घोषणा एक खूबसूरत पोस्ट के साथ की, जिसमें लिखा था, 'हमारा नन्हा मेहमान आ गया! हमारी बाहें और दिल भरे हुए हैं। पहले हम दो थे, अब हमारा परिवार पूरा है।' परिणीति और राघव ने 25 अगस्त, 2025 को अपनी प्रेग्नेंसी की खबर एक प्यारे केक की तस्वीर के साथ शेयर की थी, जिसमें '1 + 1 = 3' लिखा था।
Created On :   21 Oct 2025 5:18 PM IST