Parineeti Chopra Delivery: परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस

परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। कुछ समय पहले ही कपल ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। जिसके बाद से कपल के फैंस काफी एक्साइटेड थे। अब खबर आई है कि एक्ट्रेस डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं और वो किसी भी वक्त अपने बच्चे को जन्म दे सकती हैं। शादी के दो साल बाद एक्ट्रेस और राघव चड्ढा पेरेंट्स बनेंगे।

डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुईं परिणीति

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा को आज यानि संडे के दिन ही डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस वक्त एक्ट्रेस के पास उनके पति राघव चड्ढा है। जो उनका ख्याल रख रहे हैं अब चड्ढा फैमिली में नन्हे बच्चे की किलकारी कभी भी गूंज सकती है। वहीं इससे पहले ये खबर आई थी कि परिणीति दिल्ली के लिए रवाना हुई हैं। दरअसल एक्ट्रेस अपने पहले बेबी की डिलीवरी ससुराल में ही करवाना चाहती हैं।

बता दें कि परिणीति चोपड़ा इन दिनों काम से दूर प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही थी एक्ट्रेस ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें प्रेग्नेंसी में पिज्जा की क्रेविंग हो रही है। लेकिन पिज्जा वो अकेले नहीं बल्कि आचार के साथ खा रही हैं परी ने यूट्यूब पर अपना व्लॉगिंग चैनल भी शुरू किया है। जिसे फैंस ने काफी ज्यादा प्यार दिया है।

Created On :   19 Oct 2025 2:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story