The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 5: होली के चलते 'द केरल स्टोरी 2' की कमाई में आया भारी बदलाव? जानें कितनी रही पांचवें दिन की कमाई

होली के चलते द केरल स्टोरी 2 की कमाई में आया भारी बदलाव? जानें कितनी रही पांचवें दिन की कमाई
फिल्म द केरल स्टोरी 2 27 फरवरी को रिलीज हुई थी, ऐसे में चलिए जानते हैं कि पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस में कितना कलेक्शन कर लिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म द केरल स्टोरी का सीक्वल द केरल स्टोरी 2 बहुत ही भारी विवाद के बाद ही शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म का आज पांचवां दिन था, जिसके बाद जानते हैं कि पांच दिनों में फिल्म ने कितना रुपए कमाया है। साथ ही ये भी जानते हैं कि वीकेंड पर केरल स्टोरी 2 को कितना फायदा हुआ है।

वीकेंड का मिला फायदा?

निर्माता विपुल शाह की इस फिल्म द केरल स्टोरी 2 ने पहले ही दिन 75 लाख रुपए का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन की कमाई ने सभी को भारी झटका दिया था। दूसरे दिन फिल्म ने 4.65 करोड़ रुपए की ताबड़तोड़ कमाई की थी और रविवार को 4.75 की कमाई की थी। शनिवार और रविवार के कलेक्शन को देखते हुए ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि वीकेंड का पूरा फायदा उठाया गया है।

मंगलवार को भी हुआ अच्छा कलेक्शन

'द केरल स्टोरी 2' ने सोमवार को 2.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह की इस फिल्म ने आज मंगलवार को पांचवें दिन 2.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 15.43 करोड़ रुपए की कमाई की है।

क्या है 'द केरल स्टोरी 2'?

द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है। इस फिल्म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह हैं। यह फिल्म 2023 की 'द केरल स्टोरी' का सीक्वल है। 'द केरल स्टोरी 2' में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा ने मुख्य अभिनय निभाया है। यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

Created On :   3 March 2026 11:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story