KRK Family: इजरायल-ईरान जंग के बीच दुबई में फंसा KRK का परिवार, कहा- 'मिसाइल के धमाकों की आवाज में रातभर नहीं सो पाए'

इजरायल-ईरान जंग के बीच दुबई में फंसा KRK का परिवार, कहा- मिसाइल के धमाकों की आवाज में रातभर नहीं सो पाए
अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान पर हमले किए, जिससे मिडिल ईस्ट में मिलिट्री टेंशन बढ़ गया और वॉर जैसे हालत बने हुए है। युद्ध के बीच दुबई में भी हालात चिंताजनक हैं। इस बीच एक्टर, प्रोड्यूसर और कथित फिल्म क्रिटिक केआरके ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने परिवार को लेकर चिंता जताई है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान पर हमले किए, जिससे मिडिल ईस्ट में मिलिट्री टेंशन बढ़ गया और वॉर जैसे हालत बने हुए है। युद्ध के बीच दुबई में भी हालात चिंताजनक हैं। इस बीच एक्टर, प्रोड्यूसर और कथित फिल्म क्रिटिक केआरके ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने परिवार को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि रमजान के चलते उनकी पत्नी और बच्चे दुबई में हैं। ईश्वर उनकी रक्षा करेंगे।

'मिसाइल के धमाकों की आवाज में रातभर नहीं सो पाए'

केआरके उर्फ कमाल आर खान ने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि उनका परिवार दुबई में फंसा है। जंग के हालात के चलते कोई पूरी रात नहीं सो पाया है। केआरके ने लिखा है, 'दुबई में मिसाइलों और ड्रोन के धमाके की आवाज की वजह से मेरा परिवार पूरी रात सो नहीं पाया। यह शहर के सभी लोगों के लिए बहुत खतरनाक स्थिति है'।

यह भी पढ़े -सचिन के साथ डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज सलिल अंकोला क्रिकेट छूटा तो 'कुरुक्षेत्र' का बने हिस्सा, जानें आज कहां हैं?

रमजान में दुबई गया केआरके का परिवार

केआरके ने अपने एक्स अकाउंट से अपने परिवार की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'मेरी पत्नी और बच्चे रमजान की वजह से इस वक्त दुबई में हैं। ईश्वर उनकी रक्षा करें'। उनका कहना है कि एक मित्र से उन्हें पता चला है कि लाखों लोग तत्काल दुबई से निकलना चाह रहे हैं, लेकिन एयरपोर्ट बंद होने की वजह से वे असहाय हैं। नेटिजन्स केआरके को हिम्मत दे रहे हैं कि सब ठीक होगा। वहीं, कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और लिख रहे हैं, 'आप तो खुद को नास्तिक बताते हो, फिर अचानक ईश्वर में यकीन कैसे?'



Created On :   1 March 2026 2:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story