Vishnu Manchu In Dubai: दुबई में परिवार से मिलने गए एक्टर विष्णु मांचू, आसमान में मिसाइलें देख डरे, वीडियो शेयर कर दिखाया खौफनाक मंजर

दुबई में परिवार से मिलने गए एक्टर विष्णु मांचू, आसमान में मिसाइलें देख डरे, वीडियो शेयर कर दिखाया खौफनाक मंजर
अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान पर हमले किए, जिससे मिडिल ईस्ट में मिलिट्री टेंशन बढ़ गया और वॉर जैसे हालत बने हुए है। इसी बीच तेलुगू एक्टर और प्रोड्यूसर विष्णु मांचू इन दिनों दुबई में हैं और उन्होंने वहां से खौफनाक मंजर का वीडियो शेयर किया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान पर हमले किए, जिससे मिडिल ईस्ट में मिलिट्री टेंशन बढ़ गया और वॉर जैसे हालत बने हुए है। इसी बीच तेलुगू एक्टर और प्रोड्यूसर विष्णु मांचू इन दिनों दुबई में हैं और उन्होंने वहां से खौफनाक मंजर का वीडियो शेयर किया है। एक्टर दुबई अपनी फैमिली से मिलने गए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया कि आसमान में मिसाइलें नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं एक्टर ने कहा कि इन सबकी वजह से उनकी छोटी बेटी आयरा डर गईं। विष्णु ने अपने वीडियो में कहा कि धमाकों की वजह से उनका घर भी हिल गया था। ऐसे में उन्होंने शांति बनाए रखने की प्रार्थना की और लोगों की सुरक्षा के लिए यूएई की सेना का शुक्रिया अदा किया।

एक्टर ने वीडियो शेयर कर कही ये बात

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए विष्णु ने लिखा,'आज रात दुबई में परिवार से मिलने आया हूं। आसमान में मिसाइलें साफ नजर आ रही हैं तेज धमाकों से हमारा घर हिल गया और छोटी आयरा डर गई। शांति की प्रार्थना करता हूं। किसी भी बच्चे को अपने घर की छत के ऊपर युद्ध की आवाज सुनते हुए बड़ा नहीं होना चाहिए। नागरिकों की सुरक्षा के लिए यूएई की रक्षा सेनाओं का आभार। ऐसे पल हमें याद दिलाते हैं कि जीवन कितना नाजुक है. शक्ति और शांति की प्रार्थना करता हूं। हर हर महादेव।'

यह भी पढ़े -रश्मिका-विजय की अमित शाह से खास मुलाकात, यादगार पलों की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं

वीडियो में परेशान दिखे एक्टर

वीडियो में एक्टर के चेहरे पर साफ-साफ शिकन दिख रही है एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो को देखने के बाद फैंस को उनके सुरक्षा की चिंता सता रही है। मालूम हो अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग की वजह से मिडिल ईस्ट में बहुत ज्यादा हड़कंप मच गया है।

Created On :   1 March 2026 11:25 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story