Ranabaali First Glimpse Video: शादी के बाद फिल्म ‘राणाबाली’ में पहली बार साथ नजर आएं विजय-रश्मिका, फिल्म से मेकर्स ने एक वीडियो सॉन्ग किया जारी

शादी के बाद फिल्म ‘राणाबाली’ में पहली बार साथ नजर आएं विजय-रश्मिका, फिल्म से मेकर्स ने एक वीडियो सॉन्ग किया जारी
हाल ही में शादी के बंधन में बंधे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना जल्द ही अब साथ फिल्म में नजर आने वाले हैं। जिसकी अनाउंसमेंट मेकर्स ने बीते दिन की थी और बताया था कि फैंस को एख पड़ा सप्राइज मिलने वाला है। वहीं अब आगामी फिल्म ‘राणाबाली’ के मेकर्स ने फिल्म का गाना रिलीज कर दिया है

डिजिटल डेस्क, मुंबई। हाल ही में शादी के बंधन में बंधे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना जल्द ही अब साथ फिल्म में नजर आने वाले हैं। जिसकी अनाउंसमेंट मेकर्स ने बीते दिन की थी और बताया था कि फैंस को एख पड़ा सप्राइज मिलने वाला है। वहीं अब आगामी फिल्म ‘राणाबाली’ के मेकर्स ने फिल्म का गाना रिलीज कर दिया है जिसमें विजय-रश्मिका की शादी की झलक दिखाई दे रही है। जिसमें विजय-रश्मिका के बीच की केमिस्ट्री और प्यार साफ देखने को मिल रहा है।

अजय-अतुल ने कंपोज किया गाना

फिल्म ‘राणाबाली’ के गाने को फेमस कंपोजर अजय-अतुल ने कंपोज किया है और श्वेता मोहन और जावेद अली ने अपनी अवाज दी है। वहीं गाने के बोल Kshitij Patwardhan ने लिखें हैं। रिलीज होते ही गाने को हारों में व्यूज मिल गए हैं। वहीं शादी के बाद विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को साथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

जानें कब रिलीज होगी फिल्म 'राणाबाली'

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना फिल्म 'डियर कॉमरेड' के बाद फिर से एक साथ 'राणाबाली' में नजर आएंगे। विजय और रश्मिका अभिनीत फिल्म 'राणाबाली' का निर्देशन राहुल सांकृत्यान ने किया है। यह एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म रायलसीमा के इतिहास से प्रेरित है। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा 'राणाबाली' के किरदार में हैं और रश्मिका मंदाना 'जयम्मा' का रोल निभाएंगी। इस फिल्म में खलनायक का किरदार हॉलीवुड अभिनेता अर्नोल्ड वोस्लू निभा रहे हैं। यह फिल्म 11 सितंबर को दुनिया भर में रिलीज हो रही है।

Created On :   28 Feb 2026 12:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story