Rajpal Yadav YouTube channel: जेल से बेल पर रिहा होने के बाद राजपाल यादव ने शुरू किया नया काम, लॉन्च किया यूट्यूब चैनलवी, फैंस से मांगा सपोर्ट

जेल से बेल पर रिहा होने के बाद राजपाल यादव ने शुरू किया नया काम, लॉन्च किया यूट्यूब चैनलवी, फैंस से मांगा सपोर्ट
राजपाल यादव कुछ समय पहले ही 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में जेल से बेल पर बाहर आए हैं। बॉलीवुड ते तमामा सितारों ने एक्टर की मदद की और उन्हें फिल्म भी ऑफर की। वहीं अब एक्टर ने अब नया काम शुरू कर दिया है। दरअसल एक्टर ने अपना ऑफिशियल यूट्यूब चैनल लॉन्च करने की अनाउंसमेंट की है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राजपाल यादव कुछ समय पहले ही 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में जेल से बेल पर बाहर आए हैं। बॉलीवुड ते तमामा सितारों ने एक्टर की मदद की और उन्हें फिल्म भी ऑफर की। वहीं अब एक्टर ने अब नया काम शुरू कर दिया है। दरअसल एक्टर ने अपना ऑफिशियल यूट्यूब चैनल लॉन्च करने की अनाउंसमेंट की है। राजपाल यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने यूट्यूब पर इस नए चैप्टर की शुरुआत के लिए अपने फैंस से दुआ मांगी है।

राजपाल यादव ने लॉन्च किया यूट्यूब चैनल

इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो मैसेज में राजपाल कहते नजर आते हैं, “हाय दोस्तों, मैं आपका राजपाल हूं और मुझे आपको यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मैं एक नया चैप्टर शुरू करने के लिए काफी समय से तैयारी कर रहा था। वह पल आ गया है, मुझे आपके आशीर्वाद की ज़रूरत है।” अपने नए चैप्टर के बारे में बताते हुए, राजपाल ने कहा, “मेरा यूट्यूब चैनल आज से लॉन्च हो रहा है और इस चैनल का नाम राजपाल नौरंग यादव है।” प्लेटफॉर्म के पीछे के विजन के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, “राजपाल नौरंग यादव यूट्यूब चैनल का मिशन सिर्फ यही है कि बच्चे, बूढ़े, जवान, सभी को एक जैसा एंटरटेनमेंट मिले। अच्छे ब्लड सर्कुलेशन के लिए ढेर सारा हेल्दी एंटरटेनमेंट। यह चैनल आपका है, इसे एन्जॉय करें, खूब शेयर करें, सब्सक्राइब करें।”

कुछ दिन पहले, राजपाल यादव को ज़मानत मिली थी, उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना पहला पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने अपने फैंस और शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया था। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर, एक्टर ने हिंदी में लिखा एक आसान लेकिन दिल को छू लेने वाला मैसेज पोस्ट किया था। जिसमें लिखा था, “आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए दिल से शुक्रिया।”

Created On :   28 Feb 2026 7:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story