Holi 2026: रश्मिका मंदाना-विजय से लेकर नुपुर- स्टोबिन बेन तक, शादी के बाद पहली बार साथ होली मनाएंगे ये न्यूलीवेड कपल्स

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इस बार बॉलीवुड की होली बेहद ही खास होने वाली हैं, क्योंकि इस बार बॉलीवुड की कुछ हसीनाओं की पहली होली ससुराल में होने जा रही हैं। बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज इस साल शादी के बंधन में बंधे हैं, और इस साल की होली उनके लिए बेहद ही खास होगी। यह उनकी पहली होली होगी जिसे वे अपने लाइफ पार्टनर के साथ अपने ही ससुराल में मनाएंगी। इस लिस्ट में रश्मिका मंदाना-विजय से लेकर नुपुर- स्टोबिन बेन तक का नाम शामिल है।
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में शादी की। अब शादी के बाद यह उनकी पहली होली होगी। उनके फैंस भी इस खास दिन की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु और राज निदिमोरू
एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु ने 1 दिसंबर 2025 को फिल्ममेकर राज निदिमोरू के साथ एक निजी समारोह में शादी की। यह शादी बहुत सादगी से हुई, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए।
प्रकृति कक्कड़ और विनय आनंद
सिंगर प्रकृति कक्कड़ ने जनवरी 2026 में विनय आनंद से शादी की। जयपुर के पास फोर्ट बरवाड़ा में हुई यह शादी काफी खूबसूरत और भव्य थी। ऐसे में उनकी पहली होली भी रंगों और संगीत से भरपूर होने की उम्मीद है।
सिंगर स्टेबिन बेन और नुपुर सेनन
सिंगर स्टेबिन बेन और नुपुर सेनन की जोड़ी भी इस बार पहली बार पति-पत्नी के रूप में होली मनाएगी। नूपुर और स्टेबिन ने जनवरी 2026 में शादी की। शादी के बाद यह उनकी पहली होली है, जो उनके लिए खास होने वाली है।
यह भी पढ़े -करण कुंद्रा ने तेजस्वी से रिश्ते पर बयां किया हाल-ए-दिल, बोले-पार्टनर सही हो तो भटकने की गुंजाइश नहीं रहती
अविका गौर और मिलिंद चंदवानी
बालिका वधू फेम अविका गौर ने सितंबर 2025 में मिलिंद चंदवानी संग शादी की थी। दोनों की शादी पति पत्नी और पंगा के सेट पर हुई थी, जो दर्शकों के बीच खूब सुर्खियों में रहा। अब शादी के बाद दोनों की पहली होली है, जो उनकी खुशियों को दोगुनी कर देगा।
Created On :   2 March 2026 2:37 PM IST












