अपकमिंग फिल्म: इम्तियाज अली की फिल्म ‘हीर रांंझा’ में नजर आएंगी धुरंधर फेम एक्ट्रेस सारा अर्जुन, यह एक्टर होगा मेल लीड

इम्तियाज अली की फिल्म ‘हीर रांंझा’ में नजर आएंगी धुरंधर फेम एक्ट्रेस सारा अर्जुन, यह एक्टर होगा मेल लीड
इम्तियाज अली क्लासिक फिल्म 'लैला मजनू' के बाद एक और प्रेम कहानी लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम 'हीर रांझा' है। फिल्म 'लैला मजनू' को लोगो ने बहुत पसंद किया था और अब फिल्म 'हीर रांझा' की अनाउंसमेंट के बाद से दर्शक भी एक्साइटेड हो गए हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इम्तियाज अली क्लासिक फिल्म 'लैला मजनू' के बाद एक और प्रेम कहानी लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम 'हीर रांझा' है। फिल्म 'लैला मजनू' को लोगो ने बहुत पसंद किया था और अब फिल्म 'हीर रांझा' की अनाउंसमेंट के बाद से दर्शक भी एक्साइटेड हो गए हैं। वैलेंटाइन डे के मौके पर फिल्म की अनाउंसमेंट की गई थी और एक वीडियो शेयर किया था जिसमें फिल्म 'हीर रांझा' की अनाउंसमेंट के साथ लैला मजनू फिल्म के सीन थें। अब फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं और इसकी कास्ट को लेकर लगातार चर्चाएं जारी हैं।

इस एक्ट्रेस के नाम की चर्चाएं तेज

फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से ही कास्टिंग को लेकर चर्चाएं तेज हैं। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, धुरंधर फेम सारा अर्जुन इस फिल्म में फीमेल लीड के लिए सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं। बताया जा रहा है कि मेकर्स एक फ्रेश चेहरे की तलाश में हैं और सारा इस भूमिका के लिए बिल्कुल फिट बैठती हैं। बता दें कि 2025 में आई आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ से सारा ने खास पहचान बनाई थी और अब वह इंडस्ट्री की उभरती हुई टैलेंटेड एक्ट्रेसेज में गिनी जा रही हैं।

वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म में रांझा का रोल रोहित सराफ निभाएंगे। रोहित सराफ को ये रोल मिल गया है। फैंस उन्हें 'मिसमैच्ड' और दूसरी फिल्मों से जानते हैं। पिछले साल उन्होंने 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में भी अच्छा काम किया था। निर्माता मानते हैं कि रोहित इस मुश्किल रोल को बहुत अच्छे से निभाएंगे।

Created On :   5 March 2026 6:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story