सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: क्यों रश्मिका और विजय के वेडिंग रिसेप्शन में बिना चप्पल-जूते पहने पहुंचे सुपरस्टार रामचरण, वजह जान हो जाएंगे हैरान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों लगातार सुर्खियों में है। बीते दिन 4 मार्च को हैदराबाद में दोनों ने एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी थी। जिसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े सितारे शामिल हुए। इस खास मौके पर जहां हर कोई कपल को बधाई देने पहुंचा और सोशल मीडिया पर कपल के लुक की तारीफ हो रही थी। वहीं एक्टर राम चरण अपने अनोखे अंदाज की वजह से सबसे ज्यादा चर्चा में आ गए।
यह भी पढ़े -अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अभिजीत घोषाल का नया गाना 'वो है मां' जारी, कहा- 'दिल को छू जाएगा गीत'
नंगे पैर रिसेप्शन में आए रामचरण
रिसेप्शन में राम चरण अपनी पत्नी उपासना के साथ पहुंचे थे। उन्होंने सिर से पैर तक काले रंग के कपड़े पहने हुए थे लेकिन लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा इस बात ने खींचा कि वो बिना जूते-चप्पल के, यानी नंगे पैर ही कार्यक्रम में आए थे। उन्हें इस तरह देखकर कई लोग हैरान रह गए और सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल होने लगीं। लेकिन इसके पीछे एक खास धार्मिक वजह है। राम चरण इन दिनों 'अयप्पा दीक्षा' का पालन कर रहे हैं। ये भगवान अयप्पा के भक्तों किया जाने वाला एक कठिन और पवित्र व्रत माना जाता है। इस व्रत के दौरान भक्तों को कुछ नियमों का सख्ती से पालन करना पड़ता है।
यह भी पढ़े -लियोनार्डो दा विंची के आविष्कारों से रूबरू हुईं आहाना कुमरा, इटली ट्रिप को बताया 'जादुई'
41 दिन की दीक्षा ले रहे रामचरण
व्रत में काले या नीले रंग के कपड़े पहनना, सादगी से रहना और 41 दिनों तक नंगे पैर रहना शामिल होता है। इसी कारण राम चरण रिसेप्शन में भी बिना जूते के नजर आए। अयप्पा दीक्षा को अनुशासित और कठिन माना जाता है। इस बीच भक्तों को पूरी तरह ब्रह्मचर्य का पालन करना पड़ता है साथ ही मांसाहारी भोजन, शराब से दूर रहना और बाल या दाढ़ी भी नहीं कटवाना होता है। ये व्रत सबरीमाला मंदिर की यात्रा से पहले किया जाता है।
Created On :   5 March 2026 6:41 PM IST












