Diwali Wishes 2025: शिल्पा शेट्टी ने बनाई रंगोली तो सोनम कपूर ने की पति संग पूजा, कुछ इस तरह दी सेलेब्स ने फैंस को दिवाली की बधाई

शिल्पा शेट्टी ने बनाई रंगोली तो सोनम कपूर ने की पति संग पूजा, कुछ इस तरह दी सेलेब्स ने फैंस को दिवाली की बधाई

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आज दिवाली का त्योहार देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। ये त्यौहार हिंदू धर्म के खास त्योहारों में से एक है। हर जगह दिवाली की रौनक है। हर साल की तरह सेलेब्स भी धूम धाम से दिवाली सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास त्यौहार पर बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के सेलिब्रिटीज का भी जोश देखा जाता रहा है। सभी अपने-अपने अंदाज में दिवाली सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं इसके साथ ही इन हस्तियों ने अपने फैंस को खास पोस्ट शेयर कर दिवाली की बधाई भी दी है।

अक्षय कुमार ने शेयर किया पोस्ट

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ने अपने एक्स हैंडल पर स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। दिवाली पर फैंस को शुभकामनाएं देते हुए अभिनेता ने लिखा कि, 'हर मुस्कान से रोशन हो ये त्यौहार।' हर साल की तरह इस साल भी खिलाड़ी कुमार जश्न के मौके पर अपने फैंस को नहीं भूले और उन्हें भी अपनी खुशी में शामिल किया।



बिग बी ने भी दिया प्यार भरा मैसेज

सदी के महानायक ने भी अपने फैंस को दीपों की त्यौहार में प्यार भरा मैसेज भेजा है। बॉलीवुड के शहंशाह ने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट शेयर करके लिखा, ‘दीपावली की अनेक अनेक शुभकामनाएं’। इस कैप्शन के साथ उन्होंने दो तस्वीरें भी शेयर की हैं।



सोनम कपूर ने घर में रखी खास पूजा

फैशन क्वीन सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें हसीना अपने पूरे परिवार के साथ पूजा में बैठी नजर आ रही हैं। अदाकारा ने दिवाली के खास मौके पर अपने पति आनंद आहूजा और बेटे वायु संग पूजार्चना की। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा , 'हमारे दिल और हमारा घर इस दिवाली पर एक्स्ट्रा ग्लो कर रहा है।

बहन शमिता संग शिल्पा शेट्टी की दिवाली

आज शमिता शेट्टी ने अपनी बहन शिल्पा के साथ रंगोली बनाई है। दोनों बहनों का ये प्यार भरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ इस तरह ये दोनों बहने आज दिवाली का त्यौहार मनाने वाली हैं। साथ ही उन्होंने फैंस को भी अपना ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं दी हैं

पिंक लहंगे में कहर बरपा रही हैं भूमि पेडनेकर

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं भूमि पेडनेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनका कातिलाना अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए हसीना ने सभी को दिवाली की बधाई दी है।

Created On :   20 Oct 2025 7:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story