गुड न्यूज: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म, खुद दी गुड न्यूज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा मां बन गई हैं। एक्ट्रेस ने आज 19 अक्टूबर 2025 को एक बेटे को जन्म दिया है। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर ये गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की है। परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर किया है और अपने पहली बार पेरेंट्स बनने की खुशी भी जाहिर की है। इश खबर को सुनने के बाद एक्ट्रेस के फैंस और सेलेब्स भी बधाईंया दे रहे हैं।
यह भी पढ़े -परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने घर नन्हे मेहमान का आगमन, इमोशनल पोस्ट से कपल ने दी जानकारी
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
राघव चड्ढा ने परिणीति चोपड़ा के साथ इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर किया है इसमें लिखा है- 'वो आखिरकार यहां है, हमारा बेबी बॉय और हम इससे पहले की जिंदगी याद भी नहीं कर सकते हैं। हमारी बाहें भर गई हैं, दिल भी खुशी से फूले नहीं समा रहा है। पहले हम एक-दूसरे के पास थे, अब हमारे पास सबकुछ है।' कैप्शन में राघव ने नजर ना लगने वाला इमोजी भी ऐड किया है।
यह भी पढ़े -परिणीति चोपड़ा दिल्ली के एक अस्पताल में हुई एडमिट, जल्द मिल सकती है खुशखबरी
बॉलीवुड सेलेब्स दे रहे बधाई
परिणीति चोपड़ा के मां बनने की खबर सुनने के बाद फैंस उन्हें खूब बधाईयां दे रहे हैं। कई फिल्मी हस्तियों ने भी कमेंट करके परिणति और राघव को पहली बार पेरेंट्स बनने पर विश किया है। कृति सेनन ने लिखा- 'बधाई हो।' भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने कमेंट किया- 'दिल से बधाई। वहीं अनन्या पांडे ने कई रेड हार्ट इमोजी शेयर करते हुए उन्हें मुबारकबाद दी है।
Created On :   19 Oct 2025 5:21 PM IST