Diwali party 2025: फिल्ममेकर निखिल आडवाणी की दिवाली पार्टी में लगा सितारों का मेला, नरगिस फाखरी, जेनेलिया डिसूजा ने रितेश संग बढ़ाई रौनक

फिल्ममेकर निखिल आडवाणी की दिवाली पार्टी में लगा सितारों का मेला, नरगिस फाखरी, जेनेलिया डिसूजा ने रितेश संग बढ़ाई रौनक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री और टेलीवजन जगत में दिवाली का जश्न शुरु हो चुका है। दिवाली की धूम और रौनक देखने को मिल रही है। हाल ही में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में कई फिल्मी सितारे नजर आए। शनिवार रात फिल्ममेकर निखिल आडवाणी ने भी दिवाली पार्टी दी, इसमें रितेश, जेनेलिया और नरगिस फाखरी के अलावा कई एक्टर्स पहुंचे। पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिय पर वायरल हो रही है।

ट्रेडिशनल अटायर में नरगिस फाखरी नजर आईं

निखिल आडवाणी की दिवाली पार्टी में सबसे पहले नरगिस फाखरी को देखा गया। वह ऑरेंज कलर के लहंगे में पार्टी में शामिल हुईं। पैपराजी को नरगिस ने हैप्पी दिवाली कहा। साथ ही फोटो पोज भी आराम से दिए।

पति रितेश देशमुख संग पार्टी में पहुंचीं जेनेलिया डिसूजा

जेनेलिया डिसूजा ने भी दिवाली पार्टी में पति रितेश देशमुख के साथ शिरकत की है। वह सुंदर सूट-सलवार में पार्टी में आईं। रितेश ने पार्टी में एंट्री लेते वक्त जेनेलिया का हाथ थामा हुआ था। दोनों अक्सर ही फैंस के लिए क्यूट कपल गोल सेट करते हैं।

निकिता दत्त

निखिल अडवाणी

अली फजल और ऋचा चड्ढा

सबा आजाद

नुसरत भरुचा

नेहा धुपिया


Created On :   19 Oct 2025 11:23 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story