दुनिया में तेजी से विलुप्त हो रही है इन खूबसूरत जानवरों की प्रजाति

दुनिया में तेजी से विलुप्त हो रही है इन खूबसूरत जानवरों की प्रजाति

Bhaskar Hindi
Update: 2019-02-08 08:40 GMT
दुनिया में तेजी से विलुप्त हो रही है इन खूबसूरत जानवरों की प्रजाति

डिजिटल डेस्क। कहने को तो इस धरती पर इंसानों के साथ-साथ लाखों करोंड़ो जीव-जानवर रहते हैं, लेकिन बात सिर्फ हमेशा इंसानों के बारे में ही की जाती है और आज हाल ऐसा है कि हजारों जानवर पूरी तरह विलुप्त होने की कगार पर हैं। कई प्रजातियां ऐसी हैं जो इस धरती पर अपनी आखिरी सांस ले रहें हैं। इसके बाद भी शायद किसी को भी इन विलुप्त हो रहे जानवरों की परवाह नहीं है, लेकिन इससे हटके एक ऐसा इंसान भी है, जो इन विलुप्त हो रहे जानवरों की दुर्लभ तस्वीरें लेने के लिए सालों से जंगलों की खाक छान रहा है। इन्होंने अंटार्टिका के दुर्लभ पोलर बियर से लेकर मेडागास्‍कर के अनोखे कछुए तक सभी को अपने कैमरे से जिंदा किया है। कई साल की मेहनत से ये तस्‍वीरें हासिल हुई हैं। इनके द्वारा ली गई अनोखी तस्‍वीरो में इन विलुप्‍त जानवरों को देखकर शायद आपका भी दिल भर आए।

Similar News