एक ऐसा अद्भुत पेड़ जिसमें एक साथ लगते हैं आम, बादाम, केला और 40 दूसरी तरह के फल

विज्ञान का चमत्कार एक ऐसा अद्भुत पेड़ जिसमें एक साथ लगते हैं आम, बादाम, केला और 40 दूसरी तरह के फल

bhaskar user3
Update: 2021-09-15 11:16 GMT
एक ऐसा अद्भुत पेड़ जिसमें एक साथ लगते हैं आम, बादाम, केला और 40 दूसरी तरह के फल

डिजिटल डेस्क न्यूयॉर्क। हर रोज हम कुछ न कुछ हैरतअंगेज करने वाली खबर पढ़ते हैं, ऐसा ही कुछ आज की खबर है जिसे पढ़ कर सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर एक पेड़ पर एक-दो नहीं बल्की 40 अलग-अलग फल एक साथ कैसे लग सकते हैं। आपको बता दें इस अनोखे पेड़ का अविष्कार कर अमेरिकी एक्सपर्ट्स ने कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का शानदार नमूना पेश किया है। 

40 फलों वाले इस पेड़ का नाम ट्री ऑफ 40 है, जिसका अविष्कार न्यूयॉर्क के रहने वाले सैम वॉन ऐकेन ने किया है। ऐकेन सेराक्यूज विश्वविद्यालय के विज़ुअल आर्ट्स के प्रोफ़ेसर हैं, इन्हें फार्मिंग में काफी दिलचस्पी है, जिसके कारण इन्होनें इस अनोखे पेड़ के अविष्कार के बारे में सोचा। 

प्रोफेसर ऐकेन ने ग्राफ्टिंग टैकनीक से इस 40 अलग-अलग फलों वाले पेड़ का अविष्कार किया, इस पेड़ में फल लगने में काफी समय लगा। इस पेड़ में आम, अमरुद, केला, बादाम, सेब, आडू, प्लम, चेरी जैसे और अन्य अलग अलग प्रकार के फल इस पेड़ में उगाए जाते हैं। प्रोफेसर ऐकन ने 2008 मे विभिन्न पेड़ों की शाखाओं को काटकर एक पेड़ के साथ जोड़कर इस बहु फल वाले पेड़ को उगाया था।

क्या है ग्राफ्टिंग टैक्नोलॉजी?

ग्राफ्टिंग में अलग अलग प्रकार के पेड़ की टहनी को कली समेत काटकर अलग किया जाता है। फिर ठंड के मौसम में एक मुख्य पेड़ पर इन सभी टहनियों को छेद कर रोप दिया जाता है। इस पेड़ की कीमत किसी सामान्य या अनोखे पेड़ से कई ज्यादा अधिक है, रिपोर्ट के अनुसार इसकी कीमत भारतीय मुद्रा में 19 लाख रुपये के आस पास है। प्रोफेसर ऐकेन ने अमेरिका के 7 अलग अलग राज्यों में ऐसे ही 16 पेड़ लगाए हैं।  

   

   
 

Tags:    

Similar News