पाकिस्तान में दुल्हन ने पहने टमाटर के गहने, देखें वीडियो

पाकिस्तान में दुल्हन ने पहने टमाटर के गहने, देखें वीडियो

Bhaskar Hindi
Update: 2019-11-20 07:03 GMT
पाकिस्तान में दुल्हन ने पहने टमाटर के गहने, देखें वीडियो

डिजिटल डेस्क। पाकिस्तान दिनोंदिन कंगाली की ओर बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में पाकिस्तान में टमाटर की बढ़ती कीमतों ने उसकी परेशानी को और बढ़ा दिया है। पाकिस्तान में अब टमाटर ऐसी चीज हो गई कि लोग इसकी तुलना सोने से करने लगे हैं। हाल ही में पाकिस्तान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां एक दुल्हन का श्रृंगार सोने के गहनों की जगह टमाटर से बने गहनों से किया गया है।

बता दें कि, पाकिस्तान में इस समय टमाटर के दाम 400 रुपए प्रति किलो के करीब पहुंच गए हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की एक दुल्हन का वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो में दुल्हन ने शादी में टमाटर के गहने पहने हुए थे। जब दुल्हन से पाकिस्तानी मीडिया ने बात की तो दुल्हन ने मजेदार जवाब देते कहा कि, आजकल सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं और टमाटर व चिलगोजे की भी। ऐसे में पारंपरिक सोने के गहने पहनने की बजाय टमाटर को ही गहना बना लिया। वीडियो में दुल्हन ने गले का हार, चूड़ियां, मांग-टीका और बालियां सोने के बजाय टमाटर से बने गहने पहने हैं। दुल्हन ने बताया कि, उसे अपने माता-पिता के घर से दहेज के रूप में टमाटर से भरे तीन सूटकेस मिले हैं।

Tags:    

Similar News