ये है दुनिया की सबसे गहरी गुफा, गहराई 2197 मीटर

ये है दुनिया की सबसे गहरी गुफा, गहराई 2197 मीटर

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-21 06:55 GMT
ये है दुनिया की सबसे गहरी गुफा, गहराई 2197 मीटर

डिजिटल डेस्क, जाॅर्जिया। दुनिया की अजब-गजब चीजों में ये भी शामिल है। पहली बार देखने पर किसी ने साेचा भी नही था कि इसकी तह को मापना इतना आसान नही हाेगा। जब एक्सपर्ट इसके अंदर गए तो खुद ही हैरान रह गए।  इसे साल 2001 से दुनिया की सबसे गहरी गुफा के रूप में जाना जाता है। आज आपको इसी के बारे में बताया जा रहा है। 


ब्लैक सागर के तट पर

क्रुबेरा केवर( Krubera Cave), गहराई 2197 मीटर (7208 फीट) और स्थित है ब्लैक सागर के तट पर। इस जगह को अबकाजिया के नाम से जाना जाता है। ये इतनी गहरी है कि इसे धरती पर अभी तक खोजी गई दुनिया की सबसे गहरी गुफा या केव माना जाता है। ये स्थान बेहद खतरनाक है यहां साल के में सिर्फ 4 माह ही पहुंचा जा सकता है। 

 

सबसे पहले खोजा गया

सबसे पहले इसका नाम साल 1960 में सामने आया था आप ऐसा भी कह सकते हैं कि इसकी खोज इसी साल अर्थात 1960 में हुई थी। इसे वोरोनाया कैव के नाम से भी जाना जाता है। जिसका मतलब कौओं की गुफा बताया जाता है। ऐसा बताया जाता है कि जब पहली बार इस बार गुफा में प्रवेश किया गया तो इसमें बहुत सारे कौओं के घोंसले बने हुए थे। इसकी वजह से इसे ऐसा नाम दिया गया। 
 

बन गया नया रिकाॅर्ड
इस केव को सबसे गहरी गुफा का दर्जा साल 2001 में मिला जिसे यूक्रेनी स्पेलिओलॉजिस्ट के एक दल ने दिया। जिसने इसके अंदर 1710 मीटर ;5610 फीट द्ध  तक प्रवेश किया। इससे पहले सबसे गहरी ज्ञात गुफा 80 मीटर तक होना बतायी जाती थी। जब स्पेशलिस्ट इसके अंदर गए तो एक नया रिकाॅर्ड बन गया।  एक्सपर्टस के इस दल ने क्रुबेरा केवर( Krubera Cave) में 27 दिन बिताए थे। लेकिन ये जगह इतनी खतरनाक है कि यहां चार माह ही इंसान जा सकते हैं।

Similar News