इस ब्रिज से कूदकर सुसाइड कर लेते हैं डाॅग, लगा ऐसा बोर्ड

इस ब्रिज से कूदकर सुसाइड कर लेते हैं डाॅग, लगा ऐसा बोर्ड

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-26 06:26 GMT
इस ब्रिज से कूदकर सुसाइड कर लेते हैं डाॅग, लगा ऐसा बोर्ड

डिजिटल डेस्क, डंबार्टन। इंसानों के आत्महत्या करने के बारे में आपने कई बार सुना होगा, ऐसे मामले आए दिन सामने आते हैं। लेकिन क्या कभी ऐसे ब्रिज के बारे में सुना है जहां डाॅग आत्महत्या करने जाते हैं। जी हां, आज आपको इसी ब्रिजज के बारे में बताया जा रहा है जो डाॅग के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है। इसके बारे मं कहा जाता है कि अब तक यहां 6 सौ से अधिक डाॅग आत्महत्या कर चुके हैं। इस ब्रिज के बारे में ऐसा भी कहा जाता है कि यह डाॅग्स को आत्महत्या करने के लिए अपनी ओर आकर्षित करता है। 
 

1950 से 1960 के दशक में इन घटनाओं को पहली बार नोटिस किया
स्कॉटलैंड के डंबार्टन के नजदीक एक गांव है मिल्टन जहां ये ब्रिज स्थित है। वैसे तो यहां पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी थीं, लेकिन साल 1859 में बने इस ब्रिज का नाम तब फेमस हुआ जब डाॅग्स की संख्या आत्महत्या करने या यहां से कूदने के मामले में बढ़ने लगी। इसका नाम ओवरटॉन ब्रिज है और 1950 से 1960 के दशक में इन घटनाओं को पहली बार नोटिस किया गया था।  

 

ब्रिज पर चेतावनी भरा बोर्ड लगा

बताया जाता है कि इस ब्रिज पर पहुंचते ही डाॅग अचानक ही नीचे कूद जाते हैं। यह करीब 50 फीट ऊंचा है। जैसे ही डाॅग यहां से कूदते हैं उनकी दर्दनाक मौत हो जाती है। लगातार डाॅग्स के आत्महत्या करने की वजह से ब्रिज पर चेतावनी भरा बोर्ड लगा दिया गया है। डाॅग यहां आकर ऐसा क्यों करते हैं ये अभी तक रहस्य बना हुआ है। 

 

बुरी शक्तियों का मंडराता साया 

कहा जाता है कि इस ब्रिज पर बुरी शक्तियों का साया मंडराता रहता है जिसके पीछे डाॅग दौड़ लगाते हैं और नीचे कूद जाते हैं। क्योंकि ऐसा भी कहा जाता है कि डाॅग को वे शक्तियां भी दिखाई देती हैं जिन्हें इंसानी आंखों से देख पाना संभव नही होता। 

Similar News