इन खूबसूरत रास्तों के नजारें देखकर आप रह जाएंगे हैरान

इन खूबसूरत रास्तों के नजारें देखकर आप रह जाएंगे हैरान

Bhaskar Hindi
Update: 2018-05-24 08:58 GMT
इन खूबसूरत रास्तों के नजारें देखकर आप रह जाएंगे हैरान

 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गरमी का मौसम चल रहा है और तापमान भी दिन-ब-दिन अपने सारे रिकार्ड तोड़ते जा रहा है। बहुत से लोग बच्चों की छुट्टिया लगने पर कई तरह के प्लान बना रहे हैं। अगर आप भी आपने दोस्तों य परिवार के साथ कही दूर ट्रिप पर जाना चाहते हैं, तो दुनिया की इन खूबसूरत कोस्टल रोड पर जरूर जाएं। यहां की ठंडी समुद्री लहरें और खूबसूरत वादियां आपको जन्नत का एहसास दिलाएंगी। 

 

 

इस ब्रिज से दिखते है खूबसूरत नजारे

बिक्सबी ब्रिज आपको कैलिफोर्निया के उत्तरी तट के किनारे पर ले जाता हैं। आप प्रशांत महासागर को इस तरह से देख सकेंगे जिस तरह से आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी।

 

 

साऊथ अफ्रिका के ये रास्ते बनाते हैं आपके सफर को यादगार

दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में चैपमैन पीक ड्राइव किसी रोमांचक सफर से कम नहीं है। यहां पर एक तरफ खुबसूरत चट्टानें और दूसरी ओर नीला  समंदर आपके सफर को और यादगार बना देता है।

 

 

द्वीप से द्वीप तक का सफर

अगर आप नॉर्वे के समंदर को देखना चाहते है तो एक ही ड्राईव में आप आसानी से यहां के समंदर का भ्रमण कर सकते हैं। दरअसल, अटलांटिक महासागर में बने नॉर्वे के रास्ते आपको एक द्वीप से दूसरे द्वीप पर ले जाते हैं।

 

 

ऑस्ट्रेलिया के रास्ते किसी सपने से नहीं है कम

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया में ग्रेट ओशन रोड किसी सपने से कम नहीं है। आप यहां पर समुद्र के दृश्य देखने के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय उद्यानों की भी सैर कर सकते हैं। 

Similar News