अजब-गजब: इस समुद्री मछली के शरीर में होते हैं 3 दिल, खून का रंग भी नहीं है लाल

अजब-गजब: इस समुद्री मछली के शरीर में होते हैं 3 दिल, खून का रंग भी नहीं है लाल

Bhaskar Hindi
Update: 2020-05-01 11:29 GMT
अजब-गजब: इस समुद्री मछली के शरीर में होते हैं 3 दिल, खून का रंग भी नहीं है लाल

डिजिटल डेस्क। दुनिया में लगभग सभी जीवों के खून का रंग लाल ही होता है, लेकिन कुछ जीव ऐसे भी हैं जिनके खून का रंग लाल की जगह किस दूसरे रंग का होता है। ऐसा ही एक समूद्री जीव है जिसके खून का रंग लाल नहीं हैं। यह जीव है कटलफिश यानी समुद्री फेनी। कटलफिश की सबसे खास बात यह है कि, इसके अंदर हरे और नीले रंग का खून होता है। इतना ही नहीं गहरे समुद्र में रहने वाली ये मछली अपने शरीर के रंग को भी बदल सकती है। यही वजह है कि इसे समुद्र में देख पाना बेहद मुश्किल होता है।

बता दें कि, कटलफिश के शरीर में हरे और नीले रंग के खून की वजह एक खास प्रकार का प्रोटीन है। इस प्रोटीन में कॉपर यानी तांबा होता है, जिसकी वजह से इसका खून हरा और नीला होता है। सबसे हैरानी की बात तो ये है कि, इस मछली के पास तीन दिल होते हैं। इस पर जब कोई हमला होता है तो यह एक गहरे रंग का धुआं छोड़ती है, जिससे हमलावर लगभग अंधा हो जाता है।

कटलफिश समुद्र के अंदर बिना रीढ़ वाले प्राणियों में सबसे बुद्धिमान जीव है। इसके पास भी ऑक्टोपस की तरह 8 भुजाएं होती हैं। इतना ही नहीं इनका शंख बाहर होने के बजाय इनके शरीर के अंदर होता है। जिसके चलते ये गहरे समुद्र में आसानी से आ जा सकती हैं। बता दें कि, कटलफिश की 120 प्रजातियां समुद्र में पाई जाती हैं। जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुत ज्यादा मांग हैं। इन मछलियों के लिए लोग लाखों रूपए देने को तैयार हो जाते हैं।

Tags:    

Similar News