इस जगह कभी नहीं नहातीं महिलाएं, फिर भी सबसे खूबसूरत

इस जगह कभी नहीं नहातीं महिलाएं, फिर भी सबसे खूबसूरत

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-09 08:09 GMT
इस जगह कभी नहीं नहातीं महिलाएं, फिर भी सबसे खूबसूरत

डिजिटल डेस्क, भोपाल। आप ज्यादा से ज्यादा कितने दिन नहीं नहाएंगे। 2 दिन, 4 दिन या ज्यादा से ज्यादा एक हफ्ता। लेकिन एक समय के बाद आपको खुद से बदबू सी आने लगेगी और आप नहाने चले जाएंगे। अक्सर आपके साथ ऐसा भी हुआ होगा कि आप किसी दिन बिना नहाए बीहर चले गए होंगे और वहां आपके दोस्त ने आपको बोल दिया होगा कि आज तो तू नहाकर नहीं आया। नहाना न सिर्फ हमारी जरूरत है, बल्कि ये हमारे जीवन का हिस्सा भी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दुनिया में एक ऐसी जनजाति भी पाई जाती है, जहां महिलाओं को नहाने की सख्त मनाही है। यहां तक कि इन महिलाओं को पानी से भी दूर रहने की सलाह दी गई है। ये जनजाति अफ्रिका में रहती है और यहां की महिलाओं की गिनती सबसे खूबसूरत महिलाओं में भी होती है। 

कभी नहीं नहातीं, फिर भी सबसे खूबसूरत

अफ्रीका के नॉर्थ नमीबिया के कुनैन प्रांत में रहने वाली हिम्बा ट्राइब की महिलाओं को नहाने की मनाही है। यहां की महिलाएं चाहकर भी नहा नहीं सकती। इतना ही नहीं इन महिलाओं को पानी से दूर ही रखा जाता है और ये पानी से अपने हाथ तक नहीं धो सकती। पानी का इस्तेमाल किए बिना भी हिम्बा ट्राइब की महिलाओं को अफ्रीका की सबसे खूबसूरत महिलाएं कहा जाता है। ये महिलाएं पानी का इस्तेमाल तो नहीं कर सकती लेकिन अपने आपको साफ-सुथरा रखने के लिए इनका अपना एक तरीका होता है। 

हर्बल धुंए का करती हैं यूज

अब क्योंकि ये महिलाएं पानी से नहा नहीं सकती इसलिए ये अपनी बॉडी को फ्रेश करने और बदबू से बचाने के लिए खास तरह के हर्बल धुंए का यूज करती हैं। हिम्बा ट्राइब की महिलाएं खास तरह की जड़ी-बूटियों को पानी में उबालकर उनके धुंए से अपनी बॉडी को फ्रेश रखती हैं। इस धुंए की स्मेल से ही इनके शरीर से बदबू भी नहीं आती। 

जानवरों की चर्बी से बना लोशन का यूज  

यहां की महिलाएं अपने धूप से बचाने के लिए जिस लोशन को अपनी बॉडी पर लगाती हैं, वो जानवर की चर्बी और हैमाटाइट से मिलकर बना होता है। हैमाटाइट की वजह से इनका शरीर लाल कलर का हो जाता है इसलिए इन्हें "रेडमैन" के नाम से भी जाना जाता है। ये लोशन उन्हें मच्छर और कीड़े-मकोड़ों के काटने से भी बचाता है।   

Similar News