सिर्फ जुबान काली, कोबरा से भी तेज शिकार करता है ये ''सांप''

सिर्फ जुबान काली, कोबरा से भी तेज शिकार करता है ये ''सांप''

Bhaskar Hindi
Update: 2017-07-28 10:24 GMT
सिर्फ जुबान काली, कोबरा से भी तेज शिकार करता है ये ''सांप''

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अब तक आपने अनेक सांपों के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे तेज चलने वाला सांप कौन-सा है और उसकी ये खूबी किस कदर मौतों की जिम्मेदार साबित हुई है। अगर इसे खतरा महसूस हो जाए तो ये अपने शिकार पर एक नहीं, करीब 12 बार हमला करता है और लगातार डसता रहता है... 

-ब्लैक माम्बा तक़रीबन पूरे अफ्रीका में पाया जाता है और यह अत्यंत खतरनाक और जहरीला सांप अफ्रीका में सांप के काटने से होने वाली सबसे ज्यादा मौतों के लिए ज़िम्मेदार है। यह  20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से अपने शिकार का पीछा कर सकता है।

-स्किन कलर विपरीत इसके मुंह एवं जुबान पूरी तरह काली होती है। अधिकांशतः इसकी स्किन का कलर हरा होता है। इसकी जुबान की खूबी वजह से आफ्रीकी आदिवासी इसे ब्लैक मांबा कहते हैं। 

-वैज्ञानिकों ने इसके जहर कोबरा के जहर से ज्यादा खतरनाक माना है। 

-एंटी वेनीन बनने से पूर्व इसका काटा कोई भी इंसान बच नहीं सकता था। अफ्रीका में ये सांप इतना ज़्यादा पाया जाता है कि अस्पताल पहुंचते ही सबसे पहले इसी सांप का एंटीडोट मरीज को दिया जाता है।

-शिकार के दौरान ये 400 मिलीग्राम तक ज़हर इंसान के शरीर में छोड़ देता है। इसका ज़हर फ़ास्ट एक्टिंग न्यूरो टॉक्सिक होता है। Black mamba का सिर्फ 1 मिलीग्राम ज़हर ही इंसान को खत्म करने के लिए काफी है। 

-मांबा के काटते ही आदमी की आंखों के आगे अंधेरा छा जाता हैए शरीर के जिस हिस्से पर उसने काटा है वहां तेज़ दर्द होता है। काटने के 15 मिनिट से लेकर 3 घण्टे के अंदर इंसान की मौत हो जाती है। 

Similar News