दुनिया में सबसे ज्यादा खतरनाक माने जाते हैं ये 5 डाॅग...

दुनिया में सबसे ज्यादा खतरनाक माने जाते हैं ये 5 डाॅग...

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-15 05:41 GMT

 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। डाॅग्स पालन किसे नही पसंद, लोग महंगे से महंगे डाॅग अपने शौक और सुरक्षा के लिए पालते हैं। इसे सबसे बफादार पालतु भी कहा जाता है। कितनी ही फिल्मों में डाॅग दिखाया जा चुका है। यहां हम आपको डाॅग की सबसे खतरनाक पांच प्रजातियों के बारे में बताने जा रहे हैं...


पिट बुल  

पिट बुल प्रजाति के ये डाॅग सबसे ज्यादा खतरनाक माने जाते हैं। ये काफी आक्रामक और गुस्सैल होते हैं। इसके काटने से भी अनेक लोगों की मौत हो चुकी है। यदि इन्हें प्रशिक्षण ना दिया जाए तो ये जानलेवा साबित हो सकते हैं।  

 

रॉटवेल्लर  

ये बहुत ही ताकतवर होते हैं काटने में एक मिनट की भी देरी नहीं करते। इसके काटने से लोगों की मौत के अनेक मामले सामने आ चुके हैं। इसका वजन 148 किलो तक होता है। 
 

जर्मन शेफर्ड  
ये बहुत ही खूबसूरत और झबरिल्ला दिखाई देता है, लेकिन ये भी खतरनाक डाॅग में शामिल है। इसका वजन 108 किलो तक होता है। ये इतनी फुर्ती से हमला करता है कि बचना मुश्किल हो जाता है।
 
 
डाबरमैन पिन्स्चर 
इन्हें पुलिसिया डाॅग माना जाता है। लेकिन अब लोग इसे घर में पालने लगे हैं ये बेहद खतरनाक होते हैं और किसी अजनबी पर कभी भरोसा नही करते। इन्हें कुछ ही देर में इतना आक्रामक देखा जा सकता है कि आप सोचा भी नही सकते। हां ये अपने मालिक को देखकर चंद में मिनट में शांत हो जाते हैं। इनका काटना भी बहुत ही खतरनाक है।
 

बुलमास्टिफ 
ये बेहद आक्रामक स्वभाग का डाॅक होता है इसके पैर लंबे होते हैं जिसकी वजह से ये किसी को भी छलांग लगाकर पकड़ सकता है। इसका वजन 60 किलो तक का होता है। इसके काटने से कई बार मौत तक हो जाती है। साल 2014 में एक ऐसा ही मामला सामने आया था। आमतौर पर बच्चों को इनसे दूर रखना चाहिए। 

Similar News