यूपी के गांव में 2 लड़कियां बनाती हैं शेविंग, सचिन तेंदुलकर भी करवा चुके हैं इनसे शेव

यूपी के गांव में 2 लड़कियां बनाती हैं शेविंग, सचिन तेंदुलकर भी करवा चुके हैं इनसे शेव

Bhaskar Hindi
Update: 2019-05-25 10:01 GMT
यूपी के गांव में 2 लड़कियां बनाती हैं शेविंग, सचिन तेंदुलकर भी करवा चुके हैं इनसे शेव

डिजिटल डेस्क,उत्तर प्रदेश। वर्तमान समय में महिलाएं किसी भी काम को करने में पुरुषों से कम नहीं है, फिर चाहे बात पहाड़ चढ़ने की हो या हो क्रिकेट के मैदान में देश का नाम ऊंचा करने की और इस बात को एक बार फिर साबित किया है उत्तर प्रदेश की दो बहनों, नेहा और ज्योति ने। जिनके काम को पूरा देश सलाम कर रहा है। सोशल मीडिया पर इन दिनों दो बहनों का दाढ़ी बनाता हुआ वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

दरअसल यूपी के बनवारी टोला गांव की रहने वाली नेहा और ज्योती के पिता ध्रुव नारायण को लकवा मार गया था, उस समय नेहा की उम्र 11 साल और ज्योति की उम्र 13 साल थी। उसी समय से दोनों बहनों ने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अपने पिता की दुकान पर नाई का काम भी शुरु कर दिया था। 

यूनिसेक्स शेविंग ब्लेड वाली कंपनी ने एक विज्ञापन जारी किया है जिसमें दोनों बहने पुरुषों की शेविंग और चंपी करती नजर आ रही हैं। वीडियो में बताया गया है कि कैसे दोनों बहने पिता की तबियत खराब होने के बाद उनका काम संभालती हैं। खुद की पढ़ाई और पिता के इलाज के लिए वे ये काम करती हैं। दोनों बहनों के नाम पर ही दुकान का नाम रखा गया है। दोनों लड़कियां लोगों को हेयर कट से लेकर शेविंग और नाई का सारा काम करती हैं। हालांकि शुरुआत में दोनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन बाद में लोगों ने उन्हें स्वीकार कर लिया।

Full View

सोशल मीडिया पर दोनों बहनों का वीडियो वायरल होते ही बॉलीबुड स्टार्स भी उनकी तारीफ करने लगे, जिसमें दंगल गर्ल फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा, राधिका आप्टे और हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हकीम शामिल हैं। कई बॉलीवुड स्टार्स ने तो इनका वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। चौंकाने वाली बात तो यह है कि क्रिकेट के मास्टर- ब्रलास्टर कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी इन लड़कियों से शेविंग करा चुके हैं। सचिन ने दोनों ही लड़कियों की पढ़ाई को स्पॉन्सर किया है, जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है।  

 

 

 

 

 

 

 

 

 


 

Tags:    

Similar News