Video : हाई हील्स में ऐसा डांस नहीं देखा होगा कभी

Video : हाई हील्स में ऐसा डांस नहीं देखा होगा कभी

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-09 18:43 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़की हाई हील्स में डांस करती हुई नजर आ रही है। हाई हील्स में यह लड़की ऐसे स्टेप्स कर रही है, जो डांस प्रोफेशन से जुड़े लोगों को भी हैरत में डाल दे। आमतौर पर हाई हील्स में ऐसे स्टेप्स करना आसान नहीं होता है। डांस प्रोफेशन से जुडे़ लोग ही इस तरह के स्टेप्स कर सकते हैं।

 

वीडियो में पंजाबी गाने पर डांस कर रही इस लड़की के साथ एक लड़का भी डांस कर रहा है, जो हाई हील्स में लड़की के स्टेप्स देखकर खुद हाथ जोड़ रहा है। वीडियो में लड़की के इस दमदार डांस पर वहां खड़ा हर शख्स उसकी हौसला अफजाई के लिए ताली बजाते दिखाई दे रहा है।

Similar News