168 वीं मंजिल से ऐसे कूदे बॉयज, बुर्ज खलीफा का VIDEO वायरल

168 वीं मंजिल से ऐसे कूदे बॉयज, बुर्ज खलीफा का VIDEO वायरल

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-22 07:53 GMT
168 वीं मंजिल से ऐसे कूदे बॉयज, बुर्ज खलीफा का VIDEO वायरल

डिजिटल डेस्क, दुबई। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा अपने आप में एक आश्चर्य है। लगभग आठ अरब डॉलर की लागत से 6 साल में बनाई गई 828 मीटर ऊंची 168 मंजिला दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है। साल 2010 में इसका इनाॅग्रेशन किया गया। इसमें स्वीमिंग पूल, शाॅपिंग मार्केट, आॅफिस, सिनेमा घर सहित अनेक सुविधाएं मौजूद हैं। 

73 वीं मंजिल पर एक मस्जिद

सबसे आश्चर्यजनक बात ये है कि इसकी 73 वीं मंजिल पर एक मस्जिद भी बनायी गयी है। इसे 96 किलोमीटर दूर से भी स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। इसमें लगायी गई लिफ्ट दुनिया की सबसे तेज चलने वाली लिफ्ट है। लोगों के लिए ये बिल्डिंग एक बहुत बड़ा आश्चर्य है। 

बना अनोखा रिकाॅर्ड 

यहां हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं जो कि है तो बुर्ज खलीफा का, लेकिन इतना हैरतंगेज कि आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडिया में दो युवक (Boys) बुर्ज खलीफा की बिल्डिंग से नीचे कूद रहे हैं। इस जंप को "हाइऐस्ट बेस जंप" के नाम से जाना गया है। इससे पूर्व साइकिल के जरिए 2 घंटे 38 सेकण्ड में बुर्ज खलीफा की इमारत पर चढ़ने का रिकाॅर्ड भी बनाया जा सकता है। लाेग अक्सर अनाेखे रिकाॅर्ड बनाने यहां अाते हैं। यहां आपके लिए ये भी जानना जरूरी है कि इसी शहर में अब इससे भी ऊंची इमारत बनने वाली है और इस पर काम भी शुरू हो गया है। नई इमारत का नाम "टावर" होगा, जिसे अरबी भाषा में अल-बुर्ज कहा जाएगा।

हैरान कर देने वाला नजारा 

वीडियो में दिखा या जा रहा करतब वाकई हैरान कर देने वाला है। हालांकि ये तकरीबन 3 साल पहले शूट किया गया था लेकिन एक बार फिर वायरल हो रहा है। इसके जरिए आप ना सिर्फ बुर्ज खलीफा को देख सकेंगे, बल्कि वो नजारा भी दिखाई देगा, जिसे करने के बारे में आप और हम सोच भी नहीं सकते।  

Similar News