महिला ने कराई मुर्गे के खिलाफ शिकायत दर्ज, की कार्रवाई की मांग

महिला ने कराई मुर्गे के खिलाफ शिकायत दर्ज, की कार्रवाई की मांग

Bhaskar Hindi
Update: 2019-05-28 11:33 GMT
महिला ने कराई मुर्गे के खिलाफ शिकायत दर्ज, की कार्रवाई की मांग

डिजिटल डेस्क,पुणे। आपने अक्सर देखा होगा कि जब कहीं कोई भी विवाद होता है तो उसकी शिकायत या रिपोर्ट लोग पुलिस स्टेशन में करते हैं। अब इसांन, इंसान की रिपोर्ट करे तो समझ भी आता है, लेकिन कोई मुर्गे के खिलाफ कैसे शिकायत दर्ज करा सकता है, लेकिन ऐसा हुआ है पुणे में। जी हां महाराष्ट्र के पुणे जिले से ये चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां एक महिला मुर्गे की बांग से परेशान होकर मुर्गे के खिलाफ पुलिस स्टेशन रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंच गई। 

समर्थ पुलिस स्टेशन में जमा शिकायती पत्र में सोमवार को पैठ निवासी महिला ने बताया है कि उसके घर के सामने मुर्गा रोज सुबह आके बांग देता है, जिससे उसकी नींद खराब हो जाती है। इस पर महिला ने मुर्गे और उसके मालिक के खिलाफ पुलिस से कार्यवाही करने की मांग की है।

जांच करने पर पाया गया कि जिस महिला ने मुर्गे और उसके मालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज की है, वो तो उस घर में रहती ही नहीं, बल्कि वो घर उसकी बहन का है, जहां वो कुछ दिन के लिए रहने को आई थी और शिकायत के बाद वहां से चली गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल अब तक मुर्गे के खिलाफ ऐसी कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।    

इससे पहले भी कुछ ऐसा ही एक केस शिवपुरी में भी हुआ था, जहां शहर में मोतीबाबा मंदिर के पास रहने वाली पूनम कुशवाहा ने मुर्गे के खिलाफ शिकायत की थी कि मुर्गे ने उसकी बेटी पर हमला कर चोंच मार दी। पूनम की शिकायत पर पुलिस ने मुर्गे के साथ उसके मालिकों को थाने बुलवाया था। जैसे ही पुलिस ने सजा की बात की, मुर्गे की मालकिन लक्ष्मी जोर- जोर से रोने लगी थी और पुलिस से गुहार लगाने लगी की उनके मुर्गे के साथ कुछ न किया जाए। बेशक उसे जेल में डाल दिया जाए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Tags:    

Similar News