बैंकॉक के कानून है अजब गजब, सुन के उड़ जाएंगे होश

बैंकॉक के कानून है अजब गजब, सुन के उड़ जाएंगे होश

Bhaskar Hindi
Update: 2018-05-30 07:15 GMT
बैंकॉक के कानून है अजब गजब, सुन के उड़ जाएंगे होश

 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बैंकॉक शहर दुनिया भर में कई चीजों के लिए मशहूर है। खासकर यहां की खूबसूरत लडकियां जिन्हें देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं, लेकिन काफी कम लोग यहां की कुछ और खूबियों के बारे में जानते हैं। तो आईए हम आपको यहां की कुछ और दिलचस्प बातों से रुबरू कराते हैं। 

 

 

समुद्री भोजन के लिए मशहूर है बैंकॉक

स्वाद के मामले में बैंकॉक किसी भी देश से पीछे नहीं है। अगर बात करे समुद्री भोजन की तो बैंकॉक शहर आपको जन्नत की सैर कराता है। जी हां, यहां का खाना इतना लजीज होता है कि आपकी जुबान से इसका स्वाद शायद ही कभी जाए और आप बार बार यहां आने के आदी हो जाएंगे। इतना ही नहीं बैंकॉक स्वीट डिशेस के लिए भी मशहूर है। यहां का फ्राइड बनाना पैनकेक्स वर्ल्ड फेमस है।

 

 

रेड बुल है यहां की पैदाइश

आप जान कर हैरान रह जाएंगे लेकिन ये वही शहर है जहां रेड-बुल का जन्म हुआ था। 1970 के दशक में बैंकॉक शहर में ये ड्रिंक बनाई गई थी। जी हां, ये वहीं ड्रिंक है जो हमें एक रॉकस्टार की तरह पार्टी करने में मदद करती है और कॉलेज परीक्षा से पहले उन लंबी रातों में भी जगे रहने में काम आती है। 

 

 

इन कानून को नहीं किया फालो तो हो सकते हैं गिरफ्तार

बैंकॉक में, आज भी पुराने कानूनों को भी गंभीरता से लिया जाता है । उनमें से कुछ ऐसे कानून है जिसमें आप गिरफ्तार भी किए जा सकते हैं। जैसे कि मोटरसाइकिल को आप बेर चेस्ट (बिना कपड़े पहने) नहीं चला सकते। ये कानून महिलाओं के लिए भी लागू होता है। इसके साथ-साथ ड्यूरियन फल को आप एक हथियार के रूप में इस्तमाल नहीं कर सकतें। तो अगर आपको जल्द ही गुस्सा आता है और आप किसी को मारने के लिए एक ड्यूरियन फल का उपयोग करते हैं, तो फल पर जितने स्पाइक्स है उसके बराबर आपको भुगतान करना होगा।

 

 

बेस्ट सिटी का मिल चुका है खिताब 

2008 में बैंकॉक को दुनिया की सबसे बेस्ट सिटी के खिताब से नवाजा गया था। यहां का स्वादिष्ट खाना या लोग खिताब अपने नाम करने के लिए हर चीज डिसर्व करती है।

 

 

ऐसे मनाया जाता है नया साल

सॉन्गक्रन त्यौहार अप्रैल के महीने में मनाया जाता है जो ला टोमैटिना त्यौहार की तरह ही मनाया जाता है फर्क सिर्फ इतना है कि इस त्यौहार को पानी से मनाया जाता है। इस तरह थाईलैंड में लोग अपना नया साल मनाते हैं।

Similar News