लग्जरी कार: BMW M8 Coupe और BMW 8 Series Gran Coupe भारत में 8 मई को होंगी लॉन्च 

लग्जरी कार: BMW M8 Coupe और BMW 8 Series Gran Coupe भारत में 8 मई को होंगी लॉन्च 

Manmohan Prajapati
Update: 2020-05-07 06:38 GMT
लग्जरी कार: BMW M8 Coupe और BMW 8 Series Gran Coupe भारत में 8 मई को होंगी लॉन्च 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW (बीएमडब्ल्यू) अपनी दो नई फ्लैगशिप कार को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही में कंपनी ने दोनों को लेकर लॉन्चिंग की आधिकारिक घोषणा की है। जिसके अनुसार BMW M8 Coupe (बीएमडब्ल्यू एम8 कूपे) और BMW 8 Series Gran Coupe (बीएमडब्ल्यू 8 सीरीज ग्रेन कूपे) को 8 मई को लॉन्च किया जाएगा। इसी के साथ ये दोंनों कारें कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दी गई हैं। 

हालांकि दोनों कारों की लॉन्चिंग के लिए कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। कोरोनावायरस संकट को देखते हुए कंपनी इन कारों को वर्चुअल तरीके से लॉन्च करेगी। वहीं BMW M8 Coupe और 8 Series Gran Coupe को हाल ही में लॉन्च किए गए कॉन्टैक्टलेस एक्सपीरियंस प्लेटफॉर्म के जरिए बेचेगी। आइए जानते हैं इन कारों के बारे में...

Maruti Suzuki ने डीलरशिप खोलने के लिए जारी किए सुरक्षा निर्देश

कीमत
कीमत की बात की करें तो BMW 8 Series Gran Coupe की कीमत करीब 1.2 करोड़ से 1.5 करोड़ रुपए हो सकती है। हालांकि कंपनी ने इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। ऐसे में असली कीमत लॉन्च के बाद ही सामने आएगी। 

वेरिएंट
नई BMW 8 Series दो वेरिएंट ऑप्शन में के साथ लॉन्च की जाएगी। इसमें पहला 840i Gran Coupe और दूसरा M8 Coupe होगा। दोनों ही कारों में शानदार फीचर्स देखने को मिलेंगे। 

इंजन और पावर 
BMW 840i Gran Coupe में 3.0-लीटर का 6 सिलेंडर वाला टर्बो इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 5000 से 6500 Rpm पर 335 Hp की पावर और 1600 से 4500 Rpm पर 500 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा जा सकता है। 

COVID-19 fight: MG मोटर इंडिया 4000 पुलिस वाहनों को करेगी सैनिटाइज

वहीं BMW M8 Coupe में 4.4-लीटर का V8 ट्विन टर्बोचार्जड इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 625 Hp की पावर और 750 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ भी 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिल सकता है। इसके अलावा BMW M8 xDrive ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आएगी। 

Tags:    

Similar News