बाढ़ पीड़ितों का हौसला बढ़ाने वाले पहले सेलिब्रिटी अभिषेक बच्चन, मनोज-पंकज भी आए आगे

बाढ़ पीड़ितों का हौसला बढ़ाने वाले पहले सेलिब्रिटी अभिषेक बच्चन, मनोज-पंकज भी आए आगे

Bhaskar Hindi
Update: 2019-10-01 09:59 GMT
बाढ़ पीड़ितों का हौसला बढ़ाने वाले पहले सेलिब्रिटी अभिषेक बच्चन, मनोज-पंकज भी आए आगे

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। भारी बारिश के चलते बिहार की राजधानी पटना सहित कई जिले जलमग्न हो गए हैं। जिसके चलते जनजीवन अस्त व्यस्थ हो गया है। शहर की सड़कों सहित घरों में करीब तीन फीट तक पानी भरा हुआ है। इस बीच भारी बारिश से अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार का दावा है कि घरों में फंसे लोगों के लिए खाने के पैकेट पहुंचाए जा रहे हैं। वहीं कुछ बॉलीवुड सेलेब्स भी बिहार के लोगो के लिए आगे आए। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है अभिषेक बच्चन का, जिसकी लोगों ने जमकर सराहना की। 

अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर बिहार निवासियों के लिए लिखा कि मजबूत रहें बिहार। #Biharfloods। हालांकि अभिषेक ने किसी तरह की आर्थिक मदद की बात नहीं कही। अभिषेक के इस पोस्ट के बाद एक यूजर ने लिखा कि आप पहले हैं जिसने बिहार के प्रति चिंता जताई है। अगर आप उनके लिए कुछ कर सकते हैं तो जरूर करिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- आज से आपके लिए इज्जत और बढ़ गई है। कृपया आप बिहार सरकार की मदद करें।

अभिनेता मनोज बाजपेयी ने भी ट्विटर पर अपनी चिंता जाहिर की है। उन्होंने लोगों से बाढ़ से पीड़ित लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में मदद देने की भी अपील की है। मनोज बाजपेयी द्वारी की गई इस अपील के बाद कई लोगों ने बिहार के सीएम रिलीफ फंड में डोनेशन भी दिया है।


वहीं बिहार के गोपालगंज जिले से ताल्लुक रखने वाले एक्टर पंकज त्रिपाठी ने लिखा- बिहार को हम सबके मदद की जरूरत है, इस वक्त। नीचे डिटेल है मुख्यमंत्री राहत कोष की। मेरी संवेदना और प्रार्थना है हालात जल्दी बेहतर हो। 

Tags:    

Similar News