ऐश्वर्या के बर्थडे को लेकर अभिषेक का है खास प्लान, रोम में होगा शानदार सेलिब्रेशन

ऐश्वर्या के बर्थडे को लेकर अभिषेक का है खास प्लान, रोम में होगा शानदार सेलिब्रेशन

Bhaskar Hindi
Update: 2019-10-29 02:18 GMT
ऐश्वर्या के बर्थडे को लेकर अभिषेक का है खास प्लान, रोम में होगा शानदार सेलिब्रेशन

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार ऐश्वर्या राय बच्चन जल्द ही अपना 46 वां जन्मदिन मनाने वाली हैं। उनका जन्म 1 नवंम्बर 1973 को मंगलोर में हुआ था। ऐश्वर्या के पति अभिषेक बच्चन इस बार खास तरह से उनका जन्मदिन मनाने के बारे में सोच रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार वे ऐश्वर्या का जन्मदिन मनाने रोम जाने वाले हैं। 

अभिषेक अपनी वाइफ ऐश्वर्या के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए सोमवार रात रोम के लिए निकलेंगे। साथ ही यह ऐश्वर्या का बिजनेस प्लान भी है। एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन स्विस वॉच ब्रैंड के साथ अपने टायअप के चलते रोम में एक इवेंट में भी हिस्सा लेंगी। यहीं वे अपना बर्थडे भी सेलिब्रेट करेंगी। 
 
बता दें ऐश्वर्या ने पिछली बार भी अपना बर्थडे पति के साथ धूमधाम से सेलिब्रेट किया था। हाल ही में सदि के महानायक अमिताभ बच्चन ने दिवाली पार्टी का अयोजन किया था। इस आयोजन में बॉलीवुड के कई लोग शामिल हुए थे। साथ ही बिजनेसमैन मुकेश अंबानी भी अपनी पत्नी नीता अंबानी के साथ बिग बी की दिवाली पार्टी में शामिल हुए। मेहमानों के स्वागत के लिए अभिषेक बच्चन घर के बाहर आए और उनका स्वागत किया। 

Tags:    

Similar News