पं. लच्छू महाराज अवॉर्ड: सायरा बानो और हेमा मालिनी समेत इन 10 दिग्गज कलाकारों को दिया जाएगा पं. लच्छू महाराज सम्मान, 31 अगस्त को होगा आयोजन

  • 31 अगस्त को होगा पं. लच्छू महाराज सम्मान का आयोजन
  • सायरा बानो और हेमा मालिनी को दिया जाएगा सम्मान
  • इन 10 दिग्गजों कलाकारों को दिया जाएगा सम्मान

Sanjana Namdev
Update: 2024-04-28 11:18 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बीते 10 सालों से रुके हुआ लच्छू महाराज सम्मान फिर से शुरू होने जा रहा है। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में हुई बैठक में इसका फैसला लिया गया। इसका आयोजन पं. लच्छू महाराज के जन्मोत्सव पर 31 अगस्त को लखनऊ में होगा। इस मौके पर हिंदी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेसेस सायरा बानो व हेमा मालिनी समेत 10 दिग्गजों को इस सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसका फैसला शनिवार रात भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में हुई बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता वीसी प्रो. मांडवी सिंह भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति ने की।

यह भी पढ़े -दूसरे चरण में 88 सीटों पर चुनाव, राहुल, हेमा मालिनी, अरुण गोयल, ओम बिरला समेत 1,200 उम्मीदवार मैदान में

इन्हें किया जाएगा सम्मानित

इसमें नई दिल्ली की पद्मभूषण उमा शर्मा (2015), रमा वैद्यनाथन नई दिल्ली (2016), जयपुर की पद्मश्री उमा डोगरे (2017), पद्मश्री हेमा मालिनी मुंबई (2018), पद्मश्री सायराबानो (मुंबई), डा. संध्या पुरीचा एसएनए (2019), डा. मालविका मित्रा कोलकाता (2021), प्राची शाह मुंबई (2022), असीम बंधु भट्टाचार्य, मुंबई (2023), पंडित राजेन्द्र गंगानी जयपुर (2024)।

कई प्रसिद्ध कलाकारों को मिल चुका अवॉर्ड

लच्छू महाराज अवॉर्ड अब तक फिल्म अभिनेत्री कुमकुम, वहीदा रहमान, आशा पारेख, रेखा, श्रीदेवी, जयाप्रदा को दिया जा चुका है। इसके अलावा संगीत कलाकारों अमला शंकर, बिरजू महाराज को भी प्रदान किया गया है।

यह भी पढ़े -कोई करोड़पति तो कोई है केवल 500 रुपये का मालिक, जानें दूसरे चरण के अमीर और गरीब प्रत्याशियों के बारे में

जानिए कौन हैं पं. लच्छू महाराज?

लच्छू महाराज का जन्म उत्तर प्रदेश के बनारस में 16 अक्टूबर 1944 को हुआ था। लच्छू महाराज ने अपने तबला वादन के लिए देश-विदेश में नाम कमाया। उन्होंने कई बॉलिवुड फिल्मों में काम किया था। लच्छू महाराज के पिता का नाम वासुदेव महाराज था। लच्छू जी महाराज कुल 12 भाई-बहन थे। सभी भाई-बहनों वह चौथे नंबर के थे। लच्छू महाराज का गोविंदा से भी रिश्ता है। दरअसल, लच्छू की बहन निर्मला ऐक्टर गोविंदा की मां हैं। लच्छू ने फ्रेंच महिला टीना से शादी की थी, जिनसे उनकी एक बेटी है, जिसका नाम नारायणी है।

यह भी पढ़े -तीसरी बार चुनाव जीतने के लिए दिन रात एक कर रही है अभिनेत्री हेमा मालिनी

Tags:    

Similar News