बचपन में बहुत शरारती थीं दीपिका, इस रिपोर्ट कार्ड ने किया खुलासा

बचपन में बहुत शरारती थीं दीपिका, इस रिपोर्ट कार्ड ने किया खुलासा

Bhaskar Hindi
Update: 2019-10-01 04:33 GMT

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे खुद से जुड़े अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। बहुत ही शांत स्वभाव की दिखने वाली दीपिका, बचपन में बहुत ही शरारती थीं। इस बात की जानकारी दीपिका ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। हालही में दीपिका ने अपने रिपोर्ट कार्ड की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिस पर उनकी टीचर के ​रीमार्क लिखे नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह ने भी दीपिका के इन रिपोर्ट कार्ड पर मस्तीभरा कमेंट किया है। 

दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर अपने रिमार्क कार्ड की तीन फोटोज शेयर की हैं। रिपोर्ट कार्ड में लिखे रिमार्क को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वे कितनी शरारती थीं। रिमार्क्स में लिखा है- दीपिका बहुत बात करती हैं, दीपिका को निर्देशों का पालन करना सीखना चाहिए और दीपिका दिन में सपने देखती हैं । 

दीपिका के इन रिमार्क को देखकर रणबीर कहां चुप रहने वाले थे। उन्होंने भी इस पर कमेंट किया। रणबीर ने लिखा "हां टीचर दीपिका को निर्देश फॉलो करना सीखना चाहिए।" वहीं सपने वाले रिमार्क पर रणवीर ने लिखा, "मन बादलों में है।" फैंस भी दीपिका के इन रिमार्क कार्ड्स को देखकर खुश हो रहे हैं। साथ ही दीपिका के रिमार्क कार्ड को सब बहुत पसंद कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News