देखिए, दिशा पाटनी का किलर डांस, टाइगर श्रॉफ की मां ने लिखा- बहुत......

देखिए, दिशा पाटनी का किलर डांस, टाइगर श्रॉफ की मां ने लिखा- बहुत......

Bhaskar Hindi
Update: 2021-07-05 09:21 GMT
देखिए, दिशा पाटनी का किलर डांस, टाइगर श्रॉफ की मां ने लिखा- बहुत......

डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ इन दिनों एक-दूसरे को डेट कर रहे है। दोनों अक्सर पैपराजी के कैमरे में कैद हो जाते है। वहीं दिशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस आए दिन अपनी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। इस बार भी उन्होंने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसमे वो डांस करते नजर आ रही है। हालांकि, उनके डांस मूव्स देखने लायक है। उनका ये वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है। साथ ही टाइगर की मां आयशा श्रॉफ ने दिशा की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "बहुत क्यूट।" आयशा के कमेंट से एक बात तो साफ हो गया कि, उन्हें दिशा पाटनी बेहद पसंद है।

दिशा की पोस्ट पर टाइगर और उनकी बहन ने भी कमेंट किया है। एक तरफ टाइगर ने लिखा कि, "यह बहुत कूल है।" दूसरी तरफ टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ ने कमेंट सेक्शन में लिखा- "तुमने आग लगा दी।" बता दें कि, दिशा Doja Cat के गाने "किस मी मोर" में बेहतरीन डांस करते हुए नजर आ रही है। उनके इस पोस्ट पर फैंस भी लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे है।  

वर्कफ्रंट की बात करें तो, दिशा और सलमान खान की फिल्म "राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई" हाल ही में रिलीज हुई है। एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म "एक विलेन रिटर्न्स" हैं, जिसमें दिशा के अलावा जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आने वाले है। 


 

Tags:    

Similar News