सामंथा अक्किनेनी ने क्यों हटाया पति का सरनेम ? सोशल मीडिया पर नाम बदलकर लिखा.....

सामंथा अक्किनेनी ने क्यों हटाया पति का सरनेम ? सोशल मीडिया पर नाम बदलकर लिखा.....

Bhaskar Hindi
Update: 2021-08-03 07:07 GMT
सामंथा अक्किनेनी ने क्यों हटाया पति का सरनेम ? सोशल मीडिया पर नाम बदलकर लिखा.....

डिजिटल डेस्क,मुंबई। साउथ इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा सामंथा अक्किनेनी इन दिनों अपने नाम को लेकर काफी चर्चा में है। दरअसल, सामंथा ने सोशल मीडिया पर अपना नाम बदलते हुए पति का सरनेम हटा दिया, जिसके बाद लोगों का कहना हैं कि, शायद एक्ट्रेस और उनके पति के रिश्ते ठीक नहीं चल रहे है। या फिर दोनों तलाक तो नहीं लेने वाले है ? सामंथा के पति साउथ के मशहूर अभिनेता अक्किनेनी नागा चैतन्य है। हालांकि, ऐसी किसी भी बात पर अब तक एक्ट्रेस और उनके पति की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

सामंथा के फैंस का मानना हैं कि, उनकी अगली फिल्म का ना "शकुंतलम" है। शायद इसलिए एक्ट्रेस ने अपने प्रोफइल नेम में "S" लिखा है। बता दें कि, सामंथा ने फेसबुक पर नहीं बल्कि इंस्टाग्राम और ट्विटर पर अपना नाम बदलकर केवल "S" कर लिया है।

सामंथा के पति साउथ के मशहूर अभिनेता अक्किनेनी नागा चैतन्य है। वर्कफ्रंट की बात करें तो, सामंथा हाल ही में मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘द फैमिली मैन 2’ में नज़र आई थीं। "द फैमिली मैन" अमेजन प्राइम वीडियो की मोस्ट सक्सेसफुल सीरीज में से एक है, जिसका पहला सीजन साल 2019 में रिलीज हुआ था और दूसरा 2021 में रिलीज किया गया है। 



 

Tags:    

Similar News