Video: सोनू दा ढाबा, एक्टर ने अपने हाथो से बनाई तंदूरी रोटी

Video: सोनू दा ढाबा, एक्टर ने अपने हाथो से बनाई तंदूरी रोटी

Bhaskar Hindi
Update: 2021-02-22 09:31 GMT
Video: सोनू दा ढाबा, एक्टर ने अपने हाथो से बनाई तंदूरी रोटी

डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को भारत के हर कोने से प्यार मिल रहा है, वो लगातार जरुरतमंदों की मदद करते नजर आ रहे है। फिर चाहे लॉकडाउन में मजदूरों की बात हो, किसी दिव्यांग की, या फिर चमोली त्रासदी में बेटियों की....सोनू हर जगह अपने नेक कार्यों से लोगों के दिलों पर राज कर रहे है। वैसे एक्टर ने इन सब के बीच लोगों के मनोरंजन का भी खूब ख्याल रखा है। उनका हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा हैं,जिसमें उन्होंने "सोनू दा ढाबा" की शुरुआत की है और सोनू अपने हाथों से तंदूरी रोटियां भी बना रहा है। 

बता दें कि, कुछ समय पहले दर्जी बन गए थे लेकिन अब वो ढाबे में बावर्ची बन गए है। सोनू ने ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर किया है,जिसमें वो तंदूरी रोटी पकाते हुए नजर आ रहे है। साथ ही वो कह रहे हैं कि, उनसे बेहतर कोई तंदूरी रोटी नहीं पका सकता। इसलिए जिसे भी खानी वो जल्द सोनू दा ढाबा पर आएं। उनके इस मजाकियां वीडियो को फैंस का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। 

Tags:    

Similar News