अमेजन फॉरेस्ट में आग लगने से परेशान बॉलीवुड सेलेब्स, मीडिया से की ये गुजारिश

अमेजन फॉरेस्ट में आग लगने से परेशान बॉलीवुड सेलेब्स, मीडिया से की ये गुजारिश

Bhaskar Hindi
Update: 2019-08-22 08:34 GMT
अमेजन फॉरेस्ट में आग लगने से परेशान बॉलीवुड सेलेब्स, मीडिया से की ये गुजारिश

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। पूरी दुनिया का सबसे बड़ा रैन फॉरेस्ट कहा जाने वाला अमेजन फॉरेस्ट, जो दक्षिणी अमेरिकी देश ब्राजील में स्थित है। इस जंगल में भीषण आग लगी हुई है। वैसे तो कई बार इस जंगल में आग लग चुकी है, लेकिन इस बार मामला कुछ बढ़ता नजर आ रहा है। आग की वजह से यहां इतना धुंआ है कि ब्राजील का साओ पाउलो धुंध की वजह से अंधेरे में डूब गया है। 

बताया जा रहा है कि यहां पिछले 16 दिनों से आग लगी हुई है, जिसके चलते पर्यावरण् पर बुरा असर पड़ रहा है। यह पूरी दुनिया के लिए खतरनाक साबित हो सकता है, क्योंकि अमेजन के जंगल, प्लेनेट का 20% ऑक्सीजन क्रिएट करते हैं। इसके बावजूद इंटरनेशनल मीडिया ने इस पर खास ध्यान नहीं दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए, बॉलीवुड सेलेब्स ने मोर्चा उठाया और मीडिया से इस ओर ध्यान देने की गुजारिश की। 


अर्जुन कपूर ने लिखा, "अमेजन रेनफॉरेस्ट में आग, ये बहुत ही भयावह खबर है। मैं ये सोच भी नहीं सकता कि इसका असर पूरी दुन‍िया के पर्यावरण पर क्या होगा। ये बहुत ही दुखद है। #PrayforAmazons"

एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने लिखा, "भयावह है अमेजन के जंगल में आग। प्लेनट में 20 प्रतिशत ऑक्सीजन यहां से क्र‍िएट होती है। बीते 16 दिनों से यहां आग लगी हुई है। इस पर कोई मीडिया कवरेज नहीं हो रही है। क्यों?"

अमेजन और रोंडानिया के राज्यों में लगी आग से निकलने वाली तेज हवाओं ने 2,700 किमी क्षेत्र को प्रभावित किया। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इसके बावजूद इसके लिए कोई ठोस कारवाई नहीं की जा रही।

Tags:    

Similar News