मशहूर संगीतकार आरडी बर्मन की बनेगी ​बायोपिक, इस किताब पर होगी आ​धारित

मशहूर संगीतकार आरडी बर्मन की बनेगी ​बायोपिक, इस किताब पर होगी आ​धारित

Bhaskar Hindi
Update: 2019-05-07 09:38 GMT

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड में जब भी संगीत की बात होती है, आरडी बर्मन का नाम जरुर आता है। उनके जैसा संगीतकार आज भी बॉलीवुड में मौजूद नहीं है। आज भी लोग उनके गाने के दीवाने हैं। बर्मन जी अक्सर अपने संगीत के साथ नए प्रयोग करते रहते थे। लोगों को भी उनके यह प्रयोग बहुत आते थे। संगीत के प्रति उनकी इसी दीवानगी को देखते हुए, जल्द ही उन पर एक बायोपिक बनाई जाएगी। 

बंगाली फिल्मों के सुपरस्टार प्रोसेनजीत चटर्जी ने दिवंगत संगीतकार आर.डी बर्मन की बायॉपिक बनाने का फैसला किया है। उन्होंने आकाश गुप्ता और अरुन्वा जॉय सेनगुप्ता के साथ मिलकर आर.डी बर्मन की बायॉपिक के राइट्स भी ले लिए हैं। बता दें आर डी बर्मन की बायोग्राफी साल 2015 में प्रकाशित हुई थी। इस किताब का नाम "आर.डी बर्मन: प्रिंस ऑफ म्यूजिक" है, इसे राइटर खगेश देव बर्मन ने लिखा है। किताब में बर्मन साहब की निजी जिंदगी के अलावा बॉलीवुड की पहचान वेस्टर्न म्यूजिक से करवाई थी। 

फिलहाल अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि इस बायोपिक में उनका किरदार कौन निभाएगा। साथ ही उनकी फिल्म कौन कौन सी भाषा में होगी। क्या वह बंगला के अलावा अन्य किसी भाषा में भी होगी। उनकी इस बायोपिक में आशा भोसले का किरदार भी शामिल होगा। अगर फिल्म बनती है तो यह देखना भी दिलचस्प होगा कि बर्मन के जीवन में मंगेशकर परिवार का क्या योगदान होगा? फिलहाल अभी तो इसके प्री प्रोडक्शन का काम ही शुरु हुआ है। बताया जा रहा है कि यह ​फिल्म अगले साल तैयार होकर रिलीज हो सकती है। 

Tags:    

Similar News