श्रीलंका में हुए सीरि‍यल ब्लास्ट पर बॉलीवुड सेलेब्स ने जताया शोक

श्रीलंका में हुए सीरि‍यल ब्लास्ट पर बॉलीवुड सेलेब्स ने जताया शोक

Bhaskar Hindi
Update: 2019-04-21 08:05 GMT
श्रीलंका में हुए सीरि‍यल ब्लास्ट पर बॉलीवुड सेलेब्स ने जताया शोक

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। ईस्टर संडे के ​दिन श्रीलंका में दो चर्च सहित छ: जगहों पर सीरियल विस्फोट हुआ है। हादसे में 160 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। साथ ही बताया जा रहा है कि 300 से अधिक लोग घायल हो गए है। जैसे ही लोगों ने इस खबर के बारे में सुना, उनके रोंगटे खड़े हो गए। बॉलीवुड सितारों ने भी इस दुख की घड़ी में संवेदना व्यक्त की है।

सानिया मिर्जा ने लिखा कि क्या हो गया है इस दुन‍िया को... ईश्वर हम सबकी मदद करो।


टीवी स्टार व‍िवेक दह‍िया ने श्रीलंका ब्लास्ट को दि‍ल दहला देने वाला हादसा बताया है। मेरी संवेदनाएं हैं सभी के साथ। ये बहुत शॉकिंग है।


क्रि‍केटर व‍िराट कोहली ने संवेदना व्यक्त करते हुए ल‍िखा, श्रीलंका हादसे की खबर सुनकर शॉक्ड हूं। मेरी संवेदनाएं सभी पीड़‍ित लोगों के साथ हैं।

 

एक्टर व‍िवेके ओबेरॉय ने हादसे पर दुख जताते हुए ल‍िखा, यह बहुत ही दर्दनाक है। ये कायरता है, इस आतंक पर शर्म आनी चाह‍िए। सभी पीड़‍ितों के साथ मेरी द‍िल से संवेदना है।

 

एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने कहा, कितना दुखद द‍िन, ईस्टर के मौके पर उन पर‍िवारों पर हमला किया गया जो चर्च जा रहे थे। ये टेर‍िबल है। क्या हो रहा है दुन‍िया में?

 

पुलिस ने कहा कि कोलंबो में सेंट एंथनी चर्च, नौगोंबो में सेंट सेबेस्टियन चर्च और बट्टिकलोबा में एक चर्च को निशाना बनाया गया। इसके अलावा होटल शांग्री-ला, सिनामोन ग्रैंड और किंग्सबरी में भी धमाका हुआ है। बता दें हादसे के बाद श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही उन्होंने लोगों से जांच में सहयोग करने की भी अपील की। राष्ट्रपति ने अधिकारियों को जांच करने और हमलावरों को खोजने का आदेश दिया है।

Tags:    

Similar News