कॉमेडियन कपिल शर्मा शादी के दो साल बाद दूसरी बार बने पिता, पत्नी गिन्नी ने दिया बेटे को जन्म

कॉमेडियन कपिल शर्मा शादी के दो साल बाद दूसरी बार बने पिता, पत्नी गिन्नी ने दिया बेटे को जन्म

Bhaskar Hindi
Update: 2021-02-01 03:17 GMT
कॉमेडियन कपिल शर्मा शादी के दो साल बाद दूसरी बार बने पिता, पत्नी गिन्नी ने दिया बेटे को जन्म

डिजिटल डेस्क,मुंबई। कॉमेडियन कपिल शर्मा दोबारा पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी ने आज सुबह (1 फरवरी) को बेटे को जन्म दिया हैं। इस बात की जानकारी खुद कपिल ने अपने ट्विटर हैंडल से फैंस के साथ साझा की हैं। साथ ही कॉमेडियन ने इस बात की जानकारी भी दी कि, मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं।

बता  दें कि, कपिल शर्मा ने आज सुबह 5:30 बजे ट्वीट करते हुए जानकारी दी और कहा कि, "नमस्कार, आज सुबह हमें भगवान के आशीर्वाद के रुप में एक बेटा मिला हैं, ईश्वर की कृपा से बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं, आपके प्यार और दुआओं के लिए सभी का शुक्रिया। गिन्नी और कपिल।" 

जैसे ही कपिल ने इस बात की जानकारी दी वैसे ही फैंस का उन्हें बधाईयां और शुभकामनाएं देने का तांता लग गया। वैसे देश ही नहीं विदेश में भी कपिल के ढेरों फैंस हैं और सभी को उनके बेटे की पहली तस्वीर का इंतजार हैं। कॉमेडियन ने अब तक अपने न्यू बेबी की कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की हैं। कपिल और गिन्नी ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को इतना सीक्रेट रखा था कि पहली बार जब  नवंबर 2020 में बेबी बंप के साथ गिन्नी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो फैंस हैरान रह गए। लेकिन तब भी कपिल ने कुछ भी ऑफीशियल नहीं किया था।

वहीं, कपिल की पहली बेटी अनायरा 10 दिसंबर साल 2020 में पूरे 1 साल की हुई हैं और उनके छोटे भाई उनसे महज 1 साल ही छोटे हैं। बता दें कि कपिल और गिन्नी की शादी साल 2018 दिसंबर में हुई थी। 

Tags:    

Similar News