LOCKDOWN: पत्नी दीपिका के लिए रणवीर बने शेफ, बनाया पैनकेक, देखें वीडियो

LOCKDOWN: पत्नी दीपिका के लिए रणवीर बने शेफ, बनाया पैनकेक, देखें वीडियो

Bhaskar Hindi
Update: 2020-04-15 00:26 GMT
LOCKDOWN: पत्नी दीपिका के लिए रणवीर बने शेफ, बनाया पैनकेक, देखें वीडियो

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते देश भर में लागू लॉकडाउन की अवधी बढ़ा दी गई है। ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स इस लॉकडाउन को सपोर्ट कर रहे हैं और लोगों से अपने घरों में रहने की अपील कर रहे हैं। स्टार्स भी अपने घरों में अलग-अलग तरीके से टाइमपास कर रहे हैं। अब रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के लिए शेफ बन गए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रणवीर अपनी पत्नी के लिए पैनकेक बनाते नजर आ रहे हैं।

रणवीर बने शेफ
दरअसल, सोशल मीडिया पर रणवीर का एक क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे पैनकेक्स बनाने की तैयारी करते नजर आ रहे हैं। ये एक बूमरैंग वीडियो है जिसमें रणवीर बड़ी शिद्दत से पैनकेक बनाने के लिए बैटर को फेंटते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वे पैनकेक बनाते समय बेक करना सीख रहे हैं। इस दौरान वे कुक की वेशभूषा में भी हैं। सबसे दिल्चस्प बात ये है कि उन्होंने लाल रंग की बेकर्स कैप भी पहनी हुई है।

LOCKDOWN: सनी लियोनी ने की बोल्डनेस की हदें पार, फोटो देख आप भी रह जाएंगे दंग

VIDEO VIRAL: गोविंदा और करिश्मा के गाने पर अदा शर्मा ने किया जबरदस्त डांस, वीडियो देख फैंस ने की तारीफ

दीपिका का हुआ नामांकरण
लॉकडाउन में दीपिका और रणवीर क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। दीपिका लगभग हर दिन हबी रणवीर के लिए खाने में कुछ ना कुछ स्पेशल बना रही हैं। कुछ समय पहले ही वे घर की सफाई करते वक्त चोटिल हो गई थीं, लेकिन रणवीर के मना करने के बाद भी वो काम किए जा रही थीं। ऐसे में रणवीर ने उन्हें खूब फटकार तो लगाई ही साथ ही उनका नाम फटफट रख दिया।

Tags:    

Similar News