CORONA VIRUS: लॉकडाउन में हेयर स्टाइलिस्ट बनीं अनुष्का शर्मा, कैप्टन कोहली के काटे बाल, देखें वीडियो

CORONA VIRUS: लॉकडाउन में हेयर स्टाइलिस्ट बनीं अनुष्का शर्मा, कैप्टन कोहली के काटे बाल, देखें वीडियो

Bhaskar Hindi
Update: 2020-03-28 09:43 GMT
CORONA VIRUS: लॉकडाउन में हेयर स्टाइलिस्ट बनीं अनुष्का शर्मा, कैप्टन कोहली के काटे बाल, देखें वीडियो

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स के छुपे हुए हुनर सामने आ रहे हैं। किसी ने अपने कुकिंग टैलेंट को पहचाना तो कोई सफाई अभियान के तहत टाइमपास कर रहा है। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी अपने भीतर छुपे हुए टैलेंट को पहचान लिया है और अब घर बैठे वो हेयर स्टाइलिस्ट बन गई हैं। सबसे पहला एक्सपेरिमेंट उन्होंने अपने पति और भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली पर किया है। अनुष्का और विराट का ये क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

अनुष्का ने बदला विराट का लुक
कोरोना वायरस के चलते टीम इंडिया के खिलाड़ी अपने घरों में कैद हैं। कप्तान विराट कोहली भी घर में हैं। ऐसे में विराट को हेयरकट की जरूरत पड़ी और इसमें उनका साथ किसी और ने नहीं, उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने निभाया। अनुष्का शर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें विराट चेयर पर बैठे दिख रहे हैं। अनुष्का के हाथ में कैंची है। 

LOCKDOWN: घर लौटने के लिए पैदल निकले मजदूर को लेकरअनुराग कश्यप का सरकार पर हमला, कहा- लोग गाली देते थे, जब...

LOCKDOWN: दीपिका ने कैटरीना पर लगाया चोरी का आरोप, एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जवाब

दरअसल, वह विराट के लुक को और बेहतर बनाने के लिए जोर आजमाइश में जुटी हैं।  वीडियो में उन्हें विराट के हेयर स्टाइल में थोड़ा बदलाव करने के लिए हाथ आजमाते देखा जा सकता है। वहीं, वीडियो शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा- "एकांतवास के दौरान..." 42 सेकेंड के इस वीडिया में विराट यह कहते सुने जा रहे हैं- "मेरी पत्नी द्वारा बेहतरीन हेयर कट..."


 

Tags:    

Similar News