LOCKDOWN: घर बैठे देखिए अंतरिक्ष का नजारा, सुशांत सिंह राजपूत ने किया फोटो शेयर

LOCKDOWN: घर बैठे देखिए अंतरिक्ष का नजारा, सुशांत सिंह राजपूत ने किया फोटो शेयर

Bhaskar Hindi
Update: 2020-04-10 12:24 GMT
LOCKDOWN: घर बैठे देखिए अंतरिक्ष का नजारा, सुशांत सिंह राजपूत ने किया फोटो शेयर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन से सभी अपने घरों में कैद हैं। बॉलीवुड स्टार्स लॉकडाउन में तरह-तरह की चीजें करके अपना टाइमपास कर रहे हैं। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भी लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। आए दिन वो कुछ ना कुछ अपने फैंस के लिए सोशल साइट्स पर शेयर करते रहते हैं। अब एक बार फिर उन्होंने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- आकाश में बृहस्पति, शनि और मंगल एक दूसरे को गले लगा रहे हैं।

सुशांत ने दिखाया अंतरिक्ष का नजारा
सुशांत की पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। लोग सुशांत की हॉबी की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ये एक दूसरे को गले नहीं लगा रहे हैं वो सोशल डिस्टेंसिंग की प्रैक्टिस कर रहे हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा कि क्या भाई तारे गिन रहे हो, सोते नहीं क्या। एक ने लिखा कि इन्हें सोशल डिस्टेंस मेंटेन करने के लिए कहिए।

B"DAY SPL: छोटी सी उम्र में मिली कामयाबी, अब बॉलीवुड से हैं दूर, जानें आयशा टाकिया से जुड़ी बातें

LOCKDOWN: बॉलीवुड की वो फिल्में जिसने प्यार की हदें की पार, अपने पार्टनर के साथ देखें ये खूबसूरत रोमांटिक मूवीज

बता दें, सुशांत सिंह राजपूत अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। उनके रिया चक्रवर्ती संग रिलेशन में होने की खबरें हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक इसे ऑफिशियल नहीं किया है। खुछ समय पहले खबरें आई थीं कि सुशांत, रिया के घर पर शिफ्ट हुए हैं, जो कि बांद्रा में ही है और उनके घर से ज्यादा दूर नहीं है। दोनों के लिवइन रिलेशनशिप की खबरें थी।

 


 

Tags:    

Similar News