Cannes 2019: रणवीर से इंस्पायर दीपिका का क्रेजी लुक, लग रही थी 'परफेक्ट मिसेज रणवीर सिंह'

Cannes 2019: रणवीर से इंस्पायर दीपिका का क्रेजी लुक, लग रही थी 'परफेक्ट मिसेज रणवीर सिंह'

Bhaskar Hindi
Update: 2019-05-18 05:25 GMT
Cannes 2019: रणवीर से इंस्पायर दीपिका का क्रेजी लुक, लग रही थी 'परफेक्ट मिसेज रणवीर सिंह'

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। कान्स फिल्म फेस्टिवल में शुक्रवार को एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का जलवा देखने को मिला। उनके अलग अलग लुक्स सोशल मीडिया पर छा रहे। रेड कारपेट पर उनके बो लुक गाउन छाया रहा। हालही में दीपिका का एक क्रेजी लुक काफी चर्चा में है। जिसे देखकर फैंस का कहना है कि यह लुक उनके पति रणवीर सिंह से इंस्पायर है। उनका यह लुक काफी क्रेजी दिख रहा है,​ जिसके चलते उनकी तुलना रणवीर सिंह से की जा रही है।

इस नए लुक में दीपिका ग्रीन कलर की गाउन में नजर आ रही हैं। गाउन में हेवी रफल्स के साथ दीपिका बिल्कुल हटके नजर आ रही हैं। शुक्रवार को इस लुक में उन्होंने अलग अलग पोज दिए। उनके लुक्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। 

दीपिका के इस क्रेजी फैशन सेंस को देखकर उनके फैंस का कहना था कि उनका यह लुक उनके पति रणवीर सिंह से इंस्पायर है। दीपिका के इस क्रेजी लुक को देखकर फैंस ने कमेंट किया— "परफेक्ट मिसेज रणवीर सिंह"

 

 

Tags:    

Similar News