अक्षय कुमार और नूपुर सेनन की "फिलहाल 2" का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन रिलीज होगा "टीजर"

अक्षय कुमार और नूपुर सेनन की "फिलहाल 2" का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन रिलीज होगा "टीजर"

Bhaskar Hindi
Update: 2021-06-25 05:40 GMT
अक्षय कुमार और नूपुर सेनन की "फिलहाल 2" का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन रिलीज होगा "टीजर"

डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और एक्ट्रेस नूपुर सेनन का म्यूजिक वीडियो "फिलहाल 2" का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। वीडियो का टीजर 30 जून को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया।

तस्वीर में अक्षय कुमार काली शर्ट, नीली डेनिम और धूप का चश्मा पहने बाइक की सवारी करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि नूपुर, जो अभिनेत्री कृति सेनन की बहन हैं, उन्हें पकड़े हुए हैं और उनके कंधे पर अपना सिर टिका कर उनके पीछे बैठी हैं। अक्षय ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, और दर्द जारी है। अगर फिलहाल ने आपके दिल को छुआ था तो फिल्हाल 2 की मोहब्बत आपकी आत्मा को छू जाएगी। ये रहा फर्स्ट लुक। देखते रहिए, टीजर 30 जून को रिलीज हो रहा है। इस पोस्ट को अक्षय ने पोस्ट में टीम मेंर्बस को टैग किया।

गाने को बी प्राक ने कंपोज किया है, इसके बोल जानी ने लिखे हैं। इसका निर्देशन अरविंद खैरा ने किया है। "फिलहाल" नवंबर 2019 में रिलाज हुआ था और फैंस को गाना काफी पसंद भी आया था। वीडियो को वर्तमान में यूट्यूब पर 1,018,249,237 बार देखा जा चुका है और वेबसाइट पर 70 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

 


 

Tags:    

Similar News