नहीं रहीं 'स्वैग वाली दादी' पुष्पा जोशी, 85 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

नहीं रहीं 'स्वैग वाली दादी' पुष्पा जोशी, 85 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Bhaskar Hindi
Update: 2019-11-29 09:28 GMT
नहीं रहीं 'स्वैग वाली दादी' पुष्पा जोशी, 85 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। अजय देवगन की फिल्म "रेड" से बॉलीवुड में कदम रखने वाली पुष्पा जोशी ​का मंगलवार निधन हो गया। उन्होंने 85 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म "रेड" में उन्होंने सौरभ शुक्ला की मां का किरदार निभाया था। बताया जा रहा है कि पिछले हफ्ते वे घर में फिसल गई थीं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिसलने की वजह से उनके फ्रैक्चर भी हो गया था और मंगलवार को उनका निधन हो गया। 

​उनके निधन की खबर सुनकर सिने जगत के लोग दु:खी हैं। फिल्म् के निर्देशक राज कुमार ने उनके साथ अपनी एक फोटो शेयर कर शोक जाहिर किया। राज कुमार गुप्ता ने पुष्पा जोशी के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा- "पुष्पा जोशी जी के निधन की खबर से बहुत दुखी हूं। "रेड" फिल्म में आपका अभिनय देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा था। आप सेट की शान थीं। दादी दी आप जहां भी होंगी वहां पर खुशियां बिखेर रही होंगी। हम आपको बहुत याद करेंगे। नम आंखों से श्रद्धांजलि।" 

बता दें पुष्पा जोशी एक थियेटर आर्टीस्ट हैं। वे "रेड" से पहले शॉर्ट फिल्म "जायका" में काम कर चुकी हैं। आखिरी बार एक विज्ञापन में नजर आईं थी। इस विज्ञापन में भी उनका एक अलग अंदाज देखने को मिला था। इस विज्ञापन के बाद लोगों ने उन्हें "स्वैग वाली दादी" कहना शुरु कर दिया था। 

Tags:    

Similar News