हर्षवर्धन कपूर ने बहनों के नाम का बनवाया टैटू, इंस्टा पर रिया और सोनम को किया टैग

हर्षवर्धन कपूर ने बहनों के नाम का बनवाया टैटू, इंस्टा पर रिया और सोनम को किया टैग

Bhaskar Hindi
Update: 2019-09-03 05:30 GMT
हर्षवर्धन कपूर ने बहनों के नाम का बनवाया टैटू, इंस्टा पर रिया और सोनम को किया टैग

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर अपनी बहनों सोनम और ​रिया से बहुत प्यार करते हैं। वे कई मौकों पर ऐसा बता भी चुके हैं। हाल ही में हर्षवर्धन ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो मे उनका दोनों बहनों के लिए प्यार साफ देखा जा सकता है।

दरअसल, हर्षवर्धन ने अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट शर्टलेस फोटो शेयर की है। फोटो में देखा जा सकता है कि हर्षवर्धन ने अपनी पीठ पर दोनों बहनों के नाम का टैटू बनवाया है। हर्षवर्धन ने इस फोटो को दोनों बहनों को टैग किय है और कैप्शन भी लिखा है। हालाकि ऐसा पहली बार नहीं है। अक्सर कई मौकों पर दोनों बहनों के प्रति हर्षवर्धन का प्यार देखने को मिला है। 

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो हर्षवर्धन जल्द ही ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा की बायोग्राफिक मूवी में काम करते नजर आएंगे। इस फिल्म में अनिल कपूर उनके ऑन स्क्रीन पिता का रोल प्ले करते नजर आएंगे। ​अनिल इसके पहले फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में सोनम के पिता का रोल ​प्ले कर चुके हैं। 

Tags:    

Similar News