अपने से आधी उम्र की हीरोइन को डेट कर रहे हैं सलमान खान, पोल खुली तो फैन्स ने जमकर किया ट्रोल, करीबी दोस्त ने बताई पूरी सच्चाई

भाईजान की नई गर्लफ्रेंड अपने से आधी उम्र की हीरोइन को डेट कर रहे हैं सलमान खान, पोल खुली तो फैन्स ने जमकर किया ट्रोल, करीबी दोस्त ने बताई पूरी सच्चाई

Shiv Pathak
Update: 2022-12-12 11:10 GMT
अपने से आधी उम्र की हीरोइन को डेट कर रहे हैं सलमान खान, पोल खुली तो फैन्स ने जमकर किया ट्रोल, करीबी दोस्त ने बताई पूरी सच्चाई

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अक्सर अपनी शादी को लेकर चर्चे में रहते हैं। पिछले कई दशकों से सभी फैंस के जुबान पर केवल यही सवाल है कि आखिर सलमान खान कब शादी करेंगे। बीते कई सालों में उनका नाम कई एक्ट्रेसेस और मिस्ट्री गर्ल्स के साथ जोड़ा गया है। लेकिन भाईजान की शादी अब तक नहीं हुई है। अब एक बार फिर से सलमान एक मिस्ट्री गर्ल को लेकर चर्चे में हैं। बीते कुछ दिनों से यह खबर वायरल हो रही है कि सलमान खान बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी टॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस पूजा हेगड़े को डेट कर रहे हैं। 

दोस्त ने बताया पूरा सच

सलमान खान और पूजा हेगड़े के रिलेशनशिप में होने की खबरों को सुनकर सलमान के एक करीबी दोस्त ने इन खबरों को बेबुनियाद बताया। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, सलमान के दोस्त ने कहा कि,  वो लोग जो ऐसी वाहियात खबर फैलाते हैं, कुछ तो शर्म करो। वो लड़की (पूजा हेगड़े) सलमान की बेटी की उम्र की है, बस इसलिए कि वो साथ में फिल्म कर रहे हैं। इसलिए कुछ बेवकूफों को लगा कि ये मूवी की पब्लिसिटी के लिए अच्छा होगा। लेकिन यह बेहद शर्मनाक है। 

इसके बाद उन्होंने कहा कि, सलमान खान इसकी परवाह नहीं करते हैं. वो खुद से जुड़ी अफवाहों पर रिएक्ट नहीं करते हैं। सलमान के दोस्त के इस बयान से साफ होता है कि सलमान और पूजा की डेटिंग की खबरें केवल अफवाह है जो यूजर्स की ओर से फैलाई गई है। यह खबर सोशल मीडिया पर और ज्यादा इसलिए वायरल होने लगी क्योंकि सलमान और पूजा "किसी का भाई किसी की जान" फिल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं। दोनों की यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। सलमान और पूजा के अलावा वेंकटेश, जगपति बाबू, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी भी फिल्म में अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। 

क्या यूलिया को डेट कर रहे हैं सलमान?

इसके अलावा सलमान खान का नाम मॉडल और सिंगर यूलिया वंतूर के साथ भी जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई बार एक साथ देखा गया हैं। साथ ही यूलिया सलमान की हर पार्टी में नजर आती हैं और उनकी फैमिली से भी कई बार मिल चुकी हैं। इसलिए दोनों की शादी को लेकर कई अटकलें सामने आई हैं। लेकिन अब तक दोनों में से किसी भी स्टार ने इस बारे में कोई बात नहीं की है।   

 

Tags:    

Similar News