कबीर सिंह का टीजर रिलीज,टशन वाला है शाहिद का लुक

कबीर सिंह का टीजर रिलीज,टशन वाला है शाहिद का लुक

Bhaskar Hindi
Update: 2019-04-08 10:14 GMT
कबीर सिंह का टीजर रिलीज,टशन वाला है शाहिद का लुक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता शाहिद कपूर की जल्द ही फिल्म कबीर सिंह आने वाली है। ये फिल्म तेलुगू फिल्म "अर्जुन रेड्डी" का रीमेक है। अर्जुन रेड्डी में विजय देवराकोंडा मुख्य किरदार में नजर आए थे। वहीं इसके रीमेक में शाहिद उनका किरदार निभाएंगे। फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में शाहिद कपूर का लुक जबरदस्त है। 

कबीर सिंह का टीजर आते ही वायरल हो गया है। टीजर में शाहिद दाढ़ी बढ़ाए, हर वक्त सिगरेट पीते दिख रहे हैं। एक मिनट के इस टीजर में अभिनेत्री कियारा आडवाणी आखिरी में नजर आ रही है। ये एक लव स्टोरी है। शहीद कपूर ने खुद इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। 

 

Full View

बता दें कि टीजर से पहले इस फिल्म का एक पोस्टर सामने आया है। जिसमें शाहिद कपूर की आकृति है। वह सिगरेट पीते हुए दिख रहे हैं। इससे पहले फिल्म में तारा सुतारिया को कास्ट किया गया था।

 

तारा को करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 भी ऑफर हो गई। इस लिए तारा ने कबीर सिंह फिल्म छोड़ दी। इसके बाद फिल्म में कियारा को लिया गया। शाहिद और कियारा इससे पहले म्यूजिक वीडियो उर्वशी में एक साथ नजर आ चुके हैं। 
 

Tags:    

Similar News